Web Analytics

We provide Linux to the World

ON AMAZON:



https://www.amazon.com/Voice-Desert-Valerio-Stefano-ebook/dp/B0CJLZ2QY5/



https://www.amazon.it/dp/B0CT9YL557

We support WINRAR [What is this] - [Download .exe file(s) for Windows]

CLASSICISTRANIERI HOME PAGE - YOUTUBE CHANNEL
SITEMAP
Audiobooks by Valerio Di Stefano: Single Download - Complete Download [TAR] [WIM] [ZIP] [RAR] - Alphabetical Download  [TAR] [WIM] [ZIP] [RAR] - Download Instructions

Make a donation: IBAN: IT36M0708677020000000008016 - BIC/SWIFT:  ICRAITRRU60 - VALERIO DI STEFANO or
Privacy Policy Cookie Policy Terms and Conditions
विकिपीडिया:चौपाल - विकिपीडिया

विकिपीडिया:चौपाल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

Archive
पुरालेख

नये आगंतुकों का स्वागत ! यहाँ पर विकिपीडिया के सदस्य विकिपीडिया से जुडे प्रश्न पूछ सकते हैं। तकनीकी मामलों पर भी यहाँ प्रश्न पूछे जा सकते है। नया मत लिखने के लिए सम्पादन टैब पर क्लिक करें। परंतु:

  • यदि आपका सवाल विकिपीडिया से जुड़ा न हो तो रेफ़रन्स डेस्क पर कोशिश करें।
  • प्रबंधको को सूचित करने के लिये प्रबंधक सूचनापट का प्रयोग करें।
  • किसी विशेष लेख के बारे में बात या सवाल करने के लिये "इस पन्ने के बारे में बात करें" कड़ी का उपयोग करके उस लेख के वार्ता पन्ने पर जाएं (और बदलें)।
  • गाँव का पम्प। एक हैंड पम्प (चाँपाकल )
    गाँव का पम्प। एक हैंड पम्प (चाँपाकल )
    त्रुटि (बग) रिपोर्ट करने तथा नये फ़ीचर का प्रस्ताव रखने के लिये उन्हें सोर्सफ़ॉर्ज या मीडियाविकि में डालें।
  • सर्वर की परिस्थिति देखने के लिये विकिमीडिया सर्वर (अंग्रेज़ी में) का पन्ना देखें।
  • विकिपीडिया विज्ञापन का साधन नहीं है। कृपया हमारा उपयोग ऐसे मामलों के लिये न करें।
  • विकिपीडिया कोई कंपनी नहीं है। विकिपीडिया के सदस्य नौकर नहीं है; विकिपीडिया किसी को नौकरी पर नहीं रखती; न ही विकिपीडिया पैसों की अपेक्षा करती है। परंतु, आपके दान का स्वागत करते हैं।
  • जुड़े हुए सहायता के पन्ने: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - मदद करो! - वार्ता पन्ने
  • अधिक सहायता : Mailing listsआइआरसी चैनल
  • सही हिंदी लिखने के लिए कृपया इस पृष्ठ को पढ़ें। अपने विचार, संदेह और प्रश्न सही लेखन के संवाद पृष्ठ पर रख सकते हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] बधाई

सभी सदस्यों को बधाई! आज हिन्दी विकिपीडिया २०,००० लेखों की सीमा पार कर गया।--पूर्णिमा वर्मन ०८:२७, १ जून २००८ (UTC)

बहुत बहुत बधाई--सुमित सिन्हावार्ता ०९:०४, १ जून २००८ (UTC)
सभी सदस्यओं को बहुत-बहुत बधाई !! अब हम सब मिलकर कोशिश करें और एक मास के अन्दर हिन्दी विकिपीडिया को पचास के अन्दर कर दिखायें।--अनुनाद सिंह ०९:१४, २ जून २००८ (UTC)


[संपादित करें] लिप्यंतरण

ड़ी लिखने क लिए : DDI या DDii टाइप करें यदि आपके ब्राउसर में यह सक्षम नहीं हुआ है तो ब्राउसर कैश साफ कर के पुनः लोड करें,सुझाव आमंत्रित हैं--सुमित सिन्हावार्ता ०६:४८, २ जून २००८ (UTC)

[संपादित करें] बधाई

बधाइयाँ आशीष भटनागर की ओर से बधाइयाँ
हिन्दी विकिपीडीया के 20,000 लेख का आंकडा़ पार करने की सबको बधाइयाँ, परंतु इसके साथ साथ यदि इसकी गहरायी (Depth) 4 से बढे़, तब ही सही बधाई के हम अधिकारी होंगे. और इसके लिये हम सबों को अथक प्रयास करना है. --आशीष भटनागरसंदेश ०१:०९, ३ जून २००८ (UTC) ।--


[संपादित करें] बधाई और सुझाव

यह हिन्दी विकिपीडिया के लिए निस्संदेह एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है, यहाँ तक पहुँचाने के लिए सभी सदस्यों को भरपूर बधाई! जैसा कि आशीषजी ने कहा, अब हमें विकिपीडिया की गहराई बढ़ाने पर जोर देने चाहिए। इसके लिए मेरे कुछ सुझाव नीचे हैं-

  1. गहराई बढ़ती है - चित्रों से, साँचों से, श्रेणियों से, पुनर्निर्देश वाले पन्नों से, वार्ता पन्नों से और लेखों को अधिकाधिक संपादित करने से।
  2. गहराई कम होती है - केवल एक संपादन करके नया लेख बनाने से। अत: ऐसा सोच-विचार करके ही करें।
  3. ऑटोविकि ब्राउज़र का प्रयोग - अनेक लेखों पर छोटे बदलाव करने हों तो यह सॉफ्टवेयर बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। इसका प्रयोग करने के लिए इसे अपने कम्प्यूटर पर डालें और Options > User and project preferences में जाकर Project का नाम डालें custom, और उसके नीचे डालें hi.wikipedia.org/w/ इसके बाद आप हिन्दी विकिपीडिया में लागिन कर सकते हैं, और लेखों की सूची बना सकते हैं, और फिर उनमें संशोधन कर सकते हैं। इससे लेखों में वर्तनी की अशुद्धियाँ पकड़ने और एक साथ कई लेखों में इन्हें सुधारने में अत्यंत सुगमता होती है। अगर प्रयोग के बारे में कुछ प्रश्न हों तो मुझसे अवश्य पूछें।
  4. एक और सुझाव है कि अंग्रेजी नामों के पृष्ठ बनाकर उन्हें हिन्दी नामों पर पुनर्निर्देशित करें। उदाहरण के लिए Kalidasa पृष्ठ बनाया जाए औऱ उसे कालिदास पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाए। इस बारे में बाकी सदस्यों का क्या मत है?
  5. सामान्य वर्तनी के दोषों को भी मौलिक लेख पर पुनर्निर्देशित किया जाए। जैसे - कालि दास, काली दास, कालीदास इत्यादि सभी कालिदास लेख पर पुनर्निर्देशित कर दिये जाएँ।
  6. परियोजनाएँ स्थापित की जाएँ, और परियोजना संबंधित सूचना उस परियोजना के लेखों के वार्ता पन्नों पर डाली जाए।

-- दाढ़ीकेश ०३:३२, ३ जून २००८ (UTC)

दाढीकेश जी के सुझाव बहुत उपयोगी हैं। किन्तु अंग्रेजी नाम्के टापिक बनाना और उसे हिन्दी नामों पर पुनर्निर्देशित करना समझ में नहीं आया।
अपनी आज तक की प्रगति को देखते हुए क्या हम हिन्दी विकिपीडिया के लिये लक्ष्य रखें कि, १४ सितम्बर २००८ ( हिन्दी दिवस) तक -
  • लेखों की संख्या २५००० के पार पहुँचा देंगे,
  • हिन्दी विकिपिडिया को विश्व की ५० प्रमुख विकि में शामिल करा देंगे,
  • गहराई को कम से कम चार अंक उपर बढायेंगे।

अनुनाद सिंह १३:३९, ११ जून २००८ (UTC)

दाढ़ीकेश और अनुनाद का उत्साह देखकर यहाँ काम करने वाले हर सदस्य को खुशी होगी। पर कुछ विषय बड़े ही गूढ़ महसूस होते हैं जैसे गहराई। मैंने पिछले दो सालों में यहाँ काफ़ी काम किया है और गहराई कभी ४ से आगे नहीं बढ़ी। हाँ जिस प्रकार आशीष भटनागर नें हज़ारों (२८५६) साँचों को हिन्दी में अनुवाद कर डाला तब ज़रूर यह ४ से ५ तक पहुँची थी पर इस बीच कुछ और लेख फ़िल्मों पर बने जिससे लेख बढ़े विकि का स्थान भी ५६ से ५५ पर पहुँचा पर गहराई फिर ४ पर आ गई। दूसरी ओर बांग्ला विकिपीडिया है जिसकी गहराई पिछले एक माह में ही १७ से ४० पहुँच गई है। (कौन सा काला जादू है भाई?) यहाँ यह तथ्य भी दमदार नहीं मालूम होता कि चित्रों से गहराई बढ़ती है क्योंकि बांग्ला विकि में १२५७ चित्र हैं जबकि हिन्दी में १३७१ हैं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनों में आशीष और अनुनाद ने बहुत काम किया है और हर पृष्ठ भर कर लिखा है ठीक से सब जगह जोड़ा है और ज़रूरी साँचे भी लगाए हैं। मैंने भी काफ़ी काम किया है। पर गहराई जहाँ की तहाँ :(। पिछले दिनों मैंने बांग्ला विकि कुछ देखने की कोशिश भी की ऐसा नहीं है कि वहाँ बहुत लेख हैं या बहुत एक पंक्ति वाले लेख नहीं पर उन्होंने हर फिल्म की कहानी ज़रूर चिपकाई हुई है (सबक ले लो मनीष दादा)। हो सकता है कोई बांग्ला वेब पत्रिका बांग्ला में फिल्मों के कथानक प्रकाशित करती हो जिसको कॉपी कर के पेस्ट करना आसान हो। खैर मेरी बांग्ला बहुत अच्छी नहीं, यहाँ जिसकी भी अच्छी हो वह बांग्ला विकिपीडियनों के शिष्य बन कर कुछ विद्या ग्रहण करें तो हिन्दी का भला होगा। अब एक रास्ता और बचा है ऑटोविकि ब्राउज़र का और यूकेश ने एक बार बॉट बनाने की बात की थी जिससे ५०० से ५००० लेख एक ही विषय पर बनाए जा सकते हैं जैसे ५००० फूलों के परिचय, या ५००० लेखकों के। पर उसके लिए डेटा पहले एक्सेल फाइल में तैयार करना होगा। तो फिर लग जाओ सब, हम भी लगे ही हैं शुभकामनाएँ ...शुभकामनाएँ।--पूर्णिमा वर्मन १५:५१, ११ जून २००८ (UTC)
अंग्रेज़ी नाम से लेख बनाकर रीडायरेक्ट की बात से मैं इसलिये भी सहमत रहुंगा क्योंकि कई पारिभाषिक शब्दों के लिये प्रयोक्ता शायद मूल प्रचलित अंग्रज़ी शब्द ही खोजें, मसलन इस बात की संभावना अधिक है कि प्रयोक्ता विस्तृत पट्टी के बजाय ब्रॉडबैंड या ब्रोडबैंड या broadband खोजेगा।--देबाशीष ०८:५३, १२ जून २००८ (UTC)
देबाशीषजी,यदी कोई विकिपीडिया के खोज बॉक्स से खोज कर रहा होगा तब तो उसका पाठ,फोनेटिक टूल से देवनागरी मे स्वतः ही परिवर्तित हो जाएगा ,व यदि वह किसी खोज-यंत्र का प्रयोग कर के रोमन में लिखेगा तो अवश्य ही वह अंग्रेजी भाषा मे उस विषय पर जानकारी चाहता होगा, अतः अंग्रेजी(रोमन) मे पुनर्निर्देशन पृष्ठ बनाने से कोई लाभ न होगा ,पर अंग्रेजी नाम के देवनागरी में पुनर्निर्देशन पृष्ठ बनाना अवश्य ही सुविधाजनक होगा।--सुमित सिन्हावार्ता ०९:४१, १२ जून २००८ (UTC)
यहाँ कई विषयों पर बात चल पड़ी है, सबके बारे में एक-एक करके मेरे विचार लिखने का प्रयास करता हूँ, मेरे विचार में बेहतर रहेगा कि अलग-अलग शीर्षकों में विभक्त कर दिया जाए। अंग्रेजी के नामों के पुनर्निर्देशन के बारे में- सुमितजी आपका विचार बिलकुल ठीक है कि अंग्रेजी नामों के देवनागरी लिप्यंतरण के पुनर्निर्देशन पृष्ठ पाठकों के लिए सहायक होंगे। लेकिन बहुत संभव है कि हिन्दी-भाषी लोग हिन्दी विकिपीडिया के बारे में न जानते हुए गूगल जैसे खोज पृष्ठों पर अंग्रेजी के नाम से कुछ खोज करें। अगर उन्हें हिन्दी विकिपीडिया का भी पृष्ठ साथ दिखता है तो बहुत संभव है कि वे उत्सुकता से, या हिन्दी में अधिक प्रवीण होने के कारण हिन्दी में लेख पढ़ना पसंद करें। गहराई के बारे में- बांग्ला तो मुझे भी कुछ नहीं आती, लेकिन बांग्ला विकिपीडिया पर एक-दो उपयोगी चीज़ें दिखीं। वहाँ पर हर लेख के वार्ता पृष्ठ पर {{साँचा:वार्ता शीर्षक}} यह सांचा लगा हुआ है, जिससे हर लेख के वार्ता पन्ने पर यह सांचा जुड़ जाता है-

यह पृष्ठ विकिपीडिया:चौपाल पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है।

इससे गहराई अपने-आप दोगुनी हो गई है। साथ ही वहाँ हर पृष्ठ दो-तीन श्रेणियों में विभक्त है, और हर श्रेणी की अपनी दो-तीन श्रेणियाँ हैं। इससे भी गहराई काफी बढ़ी है। बाकी मैं उनके चौपाल पर संदेश छोड़ दूंगा, शायद कुछ और सुझाव मिल जाएँ। हिन्दी विकिपीडिया पर हम यह साँचा तो जोड़ ही सकते हैं। मैं कोशिश कर रहा हूँ खोजने की कि बौट या ऑटोविकिब्राउज़र की मदद से यह काम कैसे आसानी से हो सकता है। लेखों की संख्या के बारे में- 25000 अच्छी संख्या है, इससे यह कहने में आसानी होगी कि लेखों की संख्या 20000 के ऊपर काफी समय से स्थिर है, लेकिन जैसा मैंने ऊपर कहा, सिर्फ एक बदलाव करके लेख बनाने से बचें, इससे गहराई और कम ही होगी। -- दाढ़ीकेश ०३:०५, १८ जून २००८ (UTC)

[संपादित करें] साइटनोटिस

"देवनागरी लिपि देखने के लिए सहायता" चित्र को बदला गया,नया चित्र ज्यादा साफ व पूर्ण रूप से हिन्दी में है,सुझाव आमंत्रित हैं--सुमित सिन्हावार्ता १२:३०, ४ जून २००८ (UTC)

क्षमा करे देर से उत्तर के लिए इस विषय पर मैने पहले भी यंहा अपना मत प्रकट किया है| आंतर विकि अ-हिंदी भाषीयोको भी हिन्दी फोन्ट स्थापित करने पड सकते है, इसके अलावा फिजी जैसे देशोमे बैठे मूल भारतिअय निवासी हिन्दी सिखने की कोशीष करना चाहे तो वे हिन्दी फॉन्ट कि सहायता कैसे प्राप्त करे ,इस कारण वश अंग्रेजी सहाय्यताकी भी आवशकता है।

Mahitgar १६:४७, १२ जून २००८ (UTC)

जोड़ा गया:देवनागरी लिखने के लिए सहायता कि कड़ी , बोर्ड चुनाव में मतदान कि कड़ी।
चुनाव मे मत देना कि अवधि ०१-२१ जून २००८ । चुनाव के समाप्त होने पर अर्थात २१ जून को कोई भी प्रबंधक <center>[[Special:BoardVote|विकिमीडिया मंडल चुनाव में मतदान करें]]</center> को mediawiki:sitenotice से हटा सकता है।--सुमित सिन्हावार्ता ०९:३९, ५ जून २००८ (UTC)

[संपादित करें] अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली

उपरोक्त लेख पूर्ण हो चुका है. कॄपया इसपरअप नी राय एवं टिप्पणी दें. --आशीष भटनागरसंदेश ०७:४४, १७ जून २००८ (UTC)

[संपादित करें] सुभद्रा कुमारी चौहान

कल मैंने सुभद्राकुमारी चौहान पर एक लेख लिखा है। लेख छोटा है पर आप सब भी उस पर विचार व्यक्त करें। उससे संबंधित कुछ जानकारी है तो जोड़ें, संदर्भ है तो उन्हें भी लगाएँ। --पूर्णिमा वर्मन ०७:१२, १७ जून २००८ (UTC)

लेख निस्संदेह काफी विकसित हो गया है। खेद की बात है कि इनके जीवन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अंग्रेजी के लेख पर काम करते हुए मैंने जालस्थल पर बहुत खोज की, लेकिन कुछ खास नहीं मिला। इनकी कोई विस्तृत जीवनी पुस्तक के रूप में मिले तो बात बने। किसी हिन्दी पाठ्य पुस्तक में भी कुछ जानकारी मिल सकती है। -- दाढ़ीकेश ०२:३८, १८ जून २००८ (UTC)


[संपादित करें] फ़ायरफ़ाक्स-३ में हिन्दी विकि के साथ समस्या

मैने आज फ़ायरफ़ाक्स का त्ड़ितीय संस्करण उतारा है। इसमें एक अच्छी बात हुई है कि देवनागरी-युक्त यू आर एल (जैसे हिन्दी विकि के यू आर एल आदि) , जो पहले विचित्र ढ़ंग से दिखते थे, अब स्पष्ट दिखने लगे हैं।

किन्तु अपनी हिन्दी विकि में जो अन्तर्निर्मित हिन्दी एडिटर है, वह गायब हो गया है।

ज्ञानीजन कुछ करें जिससे यह समस्या हटे और हम सब फ़ायरफ़ाक्स-३ का भरपूर उपयोग कर सकें।

अनुनाद सिंह १३:०६, १८ जून २००८ (UTC)

आप फ्लॉक ब्राउज़र टृआई करें। यह अत्यधिक सुलझा और समृद्ध है। इसका संस्करण 1.0.9 अभी मेरे पस है. शायद नेट पर मिले या ऊपरी भी मिल सकता है. इसमें भी पहले फ़ायरफ़ाक्स वाली समस्या थी. परन्तु अब यह IE7 की भांति ही दिखता है. इसमें बहुत पहले से ही टैब्ड ब्राउजिंग है. देखें, शायद आपको पसंद आये. [[1]]--आशीष भटनागरसंदेश १८:०१, १८ जून २००८ (UTC)

[संपादित करें] देहरादून जिला

पिछले कुछ दिनों में मैंने देहरादून जिला नामक लेख बनाया। इसके सहयोगी पन्ने भी बनाए। बाद में देखा तो देहरादून और देहरादून जिला नामक दो पन्ने हैं। सिर्फ देहरादून शायद देहरादून नगर के लिए हैं। शायद हर ऐसे शहर के ऐसे दो पन्ने पृष्ठ बनाए गए हैं जो जिले हैं। अंग्रेज़ी में देखें तो डिस्ट्रिक्ट नाम के पृष्ठों पर बहुत ही कम काम किया गया है। यानी अगर देहरादून जिला है तो उसपर कम काम किया गया है और देहरादून वाले पन्ने पर अधिक। क्या मुझे देहरादून जिला वाले पन्ने की सारी सामग्री देहरादून पन्ने पर लगा देनी चाहिए? लेकिन तब देहरादून के आसपास की पहाड़ियाँ और पर्यटन स्थल आदि कहाँ ले जाएँगे क्यों कि उनमें से बहुत से स्थल देहरादून जिले में तो हैं पर नगर में नहीं हैं। किसी को इस विषय में ज्यादा जानकारी है तो बताएँ--पूर्णिमा वर्मन १९:१४, १८ जून २००८ (UTC)

अन्य भाषायें
Static Wikipedia 2008 (March - no images)

aa - ab - als - am - an - ang - ar - arc - as - bar - bat_smg - bi - bug - bxr - cho - co - cr - csb - cv - cy - eo - es - et - eu - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - frp - fur - fy - ga - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - jbo - jv - ka - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - ms - mt - mus - my - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nn - -

Static Wikipedia 2007 (no images)

aa - ab - af - ak - als - am - an - ang - ar - arc - as - ast - av - ay - az - ba - bar - bat_smg - bcl - be - be_x_old - bg - bh - bi - bm - bn - bo - bpy - br - bs - bug - bxr - ca - cbk_zam - cdo - ce - ceb - ch - cho - chr - chy - co - cr - crh - cs - csb - cu - cv - cy - da - de - diq - dsb - dv - dz - ee - el - eml - en - eo - es - et - eu - ext - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - fr - frp - fur - fy - ga - gan - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - hi - hif - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - ja - jbo - jv - ka - kaa - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mdf - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - mt - mus - my - myv - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nl - nn - no - nov - nrm - nv - ny - oc - om - or - os - pa - pag - pam - pap - pdc - pi - pih - pl - pms - ps - pt - qu - quality - rm - rmy - rn - ro - roa_rup - roa_tara - ru - rw - sa - sah - sc - scn - sco - sd - se - sg - sh - si - simple - sk - sl - sm - sn - so - sr - srn - ss - st - stq - su - sv - sw - szl - ta - te - tet - tg - th - ti - tk - tl - tlh - tn - to - tpi - tr - ts - tt - tum - tw - ty - udm - ug - uk - ur - uz - ve - vec - vi - vls - vo - wa - war - wo - wuu - xal - xh - yi - yo - za - zea - zh - zh_classical - zh_min_nan - zh_yue - zu -
https://www.classicistranieri.it - https://www.ebooksgratis.com - https://www.gutenbergaustralia.com - https://www.englishwikipedia.com - https://www.wikipediazim.com - https://www.wikisourcezim.com - https://www.projectgutenberg.net - https://www.projectgutenberg.es - https://www.radioascolto.com - https://www.debitoformativo.it - https://www.wikipediaforschools.org - https://www.projectgutenbergzim.com