विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
साँचा:वीकी
मैं आजकल निम्नलिखित पृष्ठों पर काम कर रहा हूँ। सुनीति चौधरी ऑर शान्ति घोष, सुहासिनी गांगुली, उज्ज्वला मजूमदार, शोभारानी दत्त, विमल प्रतिभा देवी, चारुशीला देवी, कल्याणी दास, ननीबाला घोष, दुकडीबाला देवी, क्षीरोदा सुन्दरी चौधरी, कल्पना दत्त, वीना दास, सुशीला मित्र, लीला नाग(राय), प्रीतिलता वादेदार,, कसीदा, चंद्रशेखर आजाद तथा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, प्रतापनारायण मिश्र, श्यामसुन्दर दास, आचार्य रामचंद्र शुक्ल,प्रेमचन्द, वियोगी हरि, हरिभाऊ उपाध्याय, जयशंकर प्रसाद, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, बाबू गुलाबराय, राजेन्द्र प्रसाद, विनोबा भावे, रामवृक्ष बेनीपुरी, श्रीराम शर्मा, काका कालेलकर, विनय मोहन शर्मा, रामधारी सिंह `दिनकर', भगवतशरण उपाध्याय, लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय, धर्मवीर भारती,जयप्रकाश भारती,श्रीकृष्ण सरल
मेरा नाम डा० जगदीश व्योम है । मैं हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ हूँ। विकिपीडिया के कार्य को देखकर बहुत प्रभावित हूँ और यहाँ कार्य करके मुझे बहुत खुशी होगी। मैं कवि तथा लेखक हूँ। लोक साहित्य पर मेरा विशेष शोधकार्य है। कन्नौजी लोकगाथाओं पर मैंने लखनऊ विश्वविद्यालय से शोध किया है। मेरी प्रकाशित पुस्तकों में- इन्द्रधनुष (काव्य संग्रह), भोर के स्वर (काव्य संग्रह), कन्नॉजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण ऑर विश्लेषण (शोध ग्रंथ), नन्हा बलिदानी (बाल उपन्यास), डब्बू की डिबिया (बाल उपन्यास), सगुनी का सपना (बाल कहानी संग्रह), हिन्दी व्याकरण पर दस पुस्तकें, आजादी के आस पास तथा कहनियों का कुनबा (संपादित कहनी संग्रह)। हिन्दी हाइकु कविता पर इस समय विशेष रूप से कार्य कर रहा हूँ। विकिपीडिया पर जो लोग विशुद्ध रूप से हिन्दी भाषा और साहित्य के विकास व प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रहे हैं , और जो वेकार की बातों को विकी पर लिखकर अपना और दूसरों का समय खराब नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों के साथ कार्य करना मुझे बहुत अच्छा लगेगा। मैं विकी पर कुछ महत्त्वपूर्ण सामग्री देने का प्रयास कर रहा हूँ। Dr.jagdish ०६:५५, २३ मार्च २००८ (UTC)