राजीव गांधी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
जन्मतिथी: | 20 अगस्त, 1944 |
---|---|
निधन: | 21 मई, 1991 |
भारत के ९वें प्रधानमंत्री | |
जन्मस्थान: | मुम्बई, महाराष्ट्र |
प्रधानमंत्री क्रम: | नौवे प्रधानमंत्री |
पदभार ग्रहण: | 31 अक्तूबर 1984 |
सेवामुक्त: | 2 दिसंबर 1989 |
पूर्ववर्ती: | इन्दिरा गांधी |
उत्तराधिकारी: | विश्वनाथ प्रताप सिंह |
राजीव गांधी (20 अगस्त, 1944 - 21 मई, 1991), इन्दिरा गांधी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के प्रपौत्र, भारत के नौवे प्रधान मंत्री थे।
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद 1989 के आम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और पार्टी दो साल तक विपक्ष में रही। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक भयंकर बम विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गई थी।
राजीव की विधवा सोनिया गांधी का विवाह के पहले नाम एन्टोनिया मैनो था। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया की दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका का जन्म 1971 में हुआ।