See also ebooksgratis.com: no banners, no cookies, totally FREE.

CLASSICISTRANIERI HOME PAGE - YOUTUBE CHANNEL
Privacy Policy Cookie Policy Terms and Conditions
भूटान - विकिपीडिया

भूटान

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

भूटान की राजतंत्र दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। हिमालय पर बसा यह देश चीन (तिब्बत) और भारत के बीच स्थित है। इस देश का स्थानीय नाम द्रुक यू जिसका अर्थ होता है 'ड्रैगन का देश । यह देश मुख्यतः पहाड़ी है केवल दक्षिणी भाग में थोड़ी सी समतल भूमि है । संस्कृतिक रूप से तिब्बत से जुड़ा है पर आधुनिक काल में भारत के साथ हुई संधियों ने इसे भारत के ज्यादा करीब ला दिया है ।


Brug rGyal-Khab
द्रुक यू (ड्रैगन का देश)

भूटान का राजतंत्र
Flag of भूटान Coat of arms of भूटान
ध्वज कुलचिह्न
राष्ट्रवाक्य:
राष्ट्रगान: द्रुक सेन्देन
भूटान की स्थिति
राजधानी थिम्फू
28°34′ N 77°12′ E
सबसे बड़ा शहर थिम्फू
राजभाषा(एँ) जोंगखा
सरकार
राजा
गणतंत्र पारंपरिक राजतंत्र
जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक
वांग्चुक साम्राज्य
17 दिसंबर 1907
क्षेत्रफल
 - कुल
 
 - जलीय (%)
 
47,000 km² (131वाँ स्थान)
18,147 sq mi 
आंकडे अनुपलब्ध
जनसंख्या
 - 2007 अनुमान
 - 2005 जनगणना
 - जनसंख्या का घनत्व
 
672,425 (2005) (117)
2,162,546
45/km² (154th)
/sq mi 
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी)
 - कुल
 - प्रतिव्यत्ति
2007 estimate
$4.39 billion (160th)
$5,477 (117th)
मानव विकास संकेतांक (एइचडीआइ) 0.579 (133th) – मध्यम
मुद्रा ङुलत्रुम भारतीय रुपया (बीटीएन आईएनआर)
समय मण्डल
 - ग्रीष्म ऋतु (डेलाइट सेविंग टाइम)
भूटान समय बी.टी.टी (UTC+6:00)
(UTC+6)
इंटरनेट टॉप लेवेल डोमेन .bt
दूरभाष कोड +975


अनुक्रम

[संपादित करें] नाम

कुछ लोगों के अनुसार भूटान संस्कृत के भू-उत्थान से बना शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है ऊंची भूमि । कुछ के अनुसार यह भोत-अन्त (यानि तिब्बत का अन्त) का बिगड़ा रूप है । यहां के निवासी भूटान को द्रुक-युल (ड्रैगन का देश) तथा इसके निवासियों को द्रुपका कहते हैं । इसके अलावा भी भूटान के कई नाम रहे हैं पूर्व में ।

[संपादित करें] इतिहास

सत्रहवीं सदी के अंत में भूटान ने बौद्ध धर्म को अंगीकार किया। 1865 मे ब्रिटेन और भूटान के बीच सिनचुलु संधि पर हस्ताक्षर हुआ जिसके तहत भूटान को सीमावर्ती कुछ भूभाग के बदले कुछ वार्षिक अनुदान के करार किये गये। ब्रिटिश प्रभाव के तहत 1907 में वहाँ राजशाही की स्थापना हुयी। तीन साल बाद एक और समझौता हुआ जिसके तहत ब्रिटिश इस बात पर राजी हुये कि वे भूटान के आंतरिक मामलों में हस्त्क्षेप नहीं करेंगे लेकिन भूटान की विदेशा नीति इंग्लैंड द्वारा तय की जायेगी। बाद में 1947 के पश्चात यही भूमिका भारत को मिली। दो साल बाद 1949 में भारत भूटान समझौते के तहत भारत ने भूटान की वो सारी जमीन उसे लौटा दी जो अंगरेजों के अधीन थी। इस समझौते के तहत भारत का भूटान की विदेश नीति एवं रक्षा नीति में काफी महत्वपूर्ण भूमिका दी गयी।

[संपादित करें] राजनीति

मुख्य निबंध भूटान की राजनीति

भूटान का राजप्रमुख राजा अर्थातद्रुक ग्यालपो होता है, जो वर्तमान में जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक हैं। हलाकि यह पद वंशानुगत है लेकिन भूटान के संसद शोगडू के दो तिहाई बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है। शोगडू में 154 सीटे होते हैं जिसमे स्थानीय रूप से चुने गये प्रतिनीधि (105), धार्मिक प्रतिनीधि (12) और राजा द्वारा नामांकित प्रतिनीधि (37), और इन सभी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। राजा की कार्यकारी शक्तियाँ शोगडू के माध्यम से चुने गये मंत्रिपरिषद में निहित होती हैं। मंत्रिपरिषद के सदस्यों का चुनाव राजा करता है और इनका कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है। सरकार की नीतियों का निर्धाण इस बात को ध्यान में रखकर किया जाता है कि इससे पारंपरिक संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण हो सके। हलाकि भूटान में रहने वाले नेपाली मूल के अल्पसंख्यक समुदायों में कुछ असंतोष है जो अपनी संस्कृति पर भूटानी संस्कृति लादे जाने के खिलाफ हैं। इसके खिलाफ बोल्ने वाले नेपाली भुटानीयोको भुटान के राजशाहीने नेपाल तथा भारत के विभिन्न हिस्सो मे शरणार्थी बननेको विवसकिया है । पुर्वी नेपालमे करिव १ लाख से जादा व भारतमे ३० हजारके करिव भुटानी नेपाली शरणार्थी होकर बैठे है । उनका देखभाल शरणार्थी संबिधी राष्ट्रसंघिय उच्चायुक्त से मिलकर नेपाल सरकार कररहाहै व उनको ससम्मान भुटान वापस करनेके लिए भि कोसिस कररहा है, लगभग 100 वर्षों के बाद 2007 में यहां संसदीय चुनाव होने को हैं ।

[संपादित करें] जिले

Map of Bhutan
Map of Bhutan

भूटान बीस जिलों (ज़ोंगखाग) में विभाजित है।

  • भूमथांग
  • चुखा
  • दगाना
  • गासा
  • हा
  • लूंतसे
  • मोंगर
  • पारो
  • पेमागात्सेल
  • पुनाखा
  • सामद्रुप जोंगखार
  • साम्त्से
  • सारपांग
  • थिम्फू
  • त्राशीगांग
  • त्राशी यांग्त्से
  • त्रोंगसा
  • शिरांग
  • वांगद्यू फोद्रांग
  • जेमेग

[संपादित करें] भूगोल

भूटान का उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र : उत्तर में हिमालय की बर्फीली चोटियां तथा दक्षिण में ब्रह्मपुत्र का मैदान देखा जा सकता है ।
भूटान का उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र : उत्तर में हिमालय की बर्फीली चोटियां तथा दक्षिण में ब्रह्मपुत्र का मैदान देखा जा सकता है ।

भूटान मूल रूप से चारो तरफ से स्थल से घिरा और पर्वतीय क्षेत्र है। उत्तर में पर्वतों की चोटियाँ कहीं कहीं 7000 मीटर से भी ऊँची हैं, सबसे ऊँची चोटी कुला कांगरी 7553 मीटर है। गांगखर पुएनसुम, की ऊँचाई 6896 मीटर है, जिसपर अभी तक मानवों के कदम नहीं पहुँचे हैं। देश का दक्षिणी हिस्सा अपेक्षाकृत कम ऊँचा है और यहाँ कई उपजाऊ और सघन घाटियाँ हैं जो ब्रम्हपुत्र की घाटी से मिलती है। देश का लगभग 70% हिस्सा वनों से आच्छादित है।

देश की ज्यादातर आबादी देश के मध्यवर्ती हिस्सों में रहती है। देश का सबसे बड़ा शहर, राजधानी थिम्फू है जिसकी आबादी 50,000 है, जो देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यहाँ की जलवायु मुख्य रूप से ऊष्णकटिबंधीय है।

[संपादित करें] अर्थव्यवस्था

मुख्य निबंध: भूटान की अर्थव्यवस्था

विश्व के सब्से छोटी अर्थव्यवस्थाओं में से एक भूटान का आर्थिक ढाँचा मुख्य रूप से कृषि और वन क्षेत्रों और अपने यहाँ निर्मित पनबिजली के भारत को विक्रय पर निर्भर है। ऐसा माना जाता है कि इन तीन चीजों से भूटान की सरकारी आय का 75% आता है। कृषि जो यहाँ के लोगों का आधार है, इसपर 90% से ज्यादा लोग निर्भ हैं। भूटान का मुख्य आर्थिक सहयोगी भारत हैं क्योंकि तिब्बत से लगने वाली भूटान की सीमा बंद है। भूटान की मुद्र नोंग्त्रुम है जो भारतीय रूप्या से बदला जा सकता है। औधोगिक उत्पादन लगभग नगण्य है और जो कुछ भी है वे कुटीर उद्योग की श्रेणी में आते हैं। ज्यादातर विकास परियोजनाएँ जैसे सड़कों का विकास इत्यादि भारतीय सहयोग से ही होता है। भूटान की पनबिजली और पर्यटन के क्षेत्र में अप्रिमीत संभावनाएँ हैं।

[संपादित करें] लोग

भूटान की लगभग आधी आबादी भूटान के मूलनिवासी हैं जिन्हें गांलोप कहा जाता है और इनका निकट का संबंध तिब्बत की कुछ प्रजातियों से है। इसके अलावा अन्य प्रजातियों में शारचोप, और ल्होतशांपाहैं। जोंगखा यहाँ की आधिकारिक भाषा है, इसके साथ ही यहाँ कई अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं जिनमें कुछ तो विलुप्त होने के कगार पर हैं।

भूटान में आधिकारिक धर्म बौद्ध धर्म का महायान शाखा है जिसका अनुपालन देश की लगभग तीन चौथाई जनता करती है। भूटान २५ प्रतिशत जनसंख्या हिंदू धर्म मानते है। भूटान के हिंदू धर्मी नेपाली मूल के लोग है जिन्हे ल्होत्साम्पा भी कहा जाता है।

[संपादित करें] संस्कृति

देखें के Tashichoedzong , थिम्फू , सीट 1952 के बाद से सरकार के भूटानी
देखें के Tashichoedzong , थिम्फू , सीट 1952 के बाद से सरकार के भूटानी

मुख्य निबंध: भूटान की संस्कृति

भूटान दुनिया के उन कुछ देशों में है जो खुद को शेष संसार से अलग-थलग रखता चला आ रहा है और आज भी काफी हद तक यहाँ विदेशियों का प्रवेश काफी कुछ नियंत्रित है। देश की ज्यादातर आबादी छोटे गाँव में रहते हैं और कृषि पर निर्भ हैं। शहरीकरण धीरे धीरे अपने पाँव जमा रहा है। बौद्ध विचार यहाँ की ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं। धनुर्धारी यहाँ का राष्ट्रीय खेल है।

[संपादित करें] यह भी देखिए

  • भूटान का संगीत
  • भूटान में यातायात
  • भूटान की सेना
  • wikt:भूटान (विक्षनरी)

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ


एशिया के राष्ट्र

अज़रबैजान | अफ़ग़ानिस्तान | आर्मीनिया | इंडोनेशिया | इराक़ | इस्राइल | ईरान | उज़्बेकिस्तान | उत्तरी कोरिया | ओमान | कज़ाख़िस्तान | क़तर | कम्बूजा | किर्गिस्तान | चीन | जापान | जोर्जिया | ताइवान | ताजिकिस्तान | तुर्कमेनिस्तान | तुर्की | थाइलैंड | दक्षिणी कोरिया | नेपाल | पाकिस्तान | पूर्वी तीमोर | फ़िलिपीन्स | बहरीन | बांग्लादेश | ब्रूनेई | भारत | भूटान | मलेशिया | मंगोलिया | मालदीव | म्यान्मार | यमन | यार्दन | रूस | लाओस | लेबनान | वियत्नाम | संयुक्त अरब अमीरात | साइप्रस | साउदी अरब | सिंगापुर | सीरिया | श्रीलंका


aa - ab - af - ak - als - am - an - ang - ar - arc - as - ast - av - ay - az - ba - bar - bat_smg - bcl - be - be_x_old - bg - bh - bi - bm - bn - bo - bpy - br - bs - bug - bxr - ca - cbk_zam - cdo - ce - ceb - ch - cho - chr - chy - co - cr - crh - cs - csb - cu - cv - cy - da - de - diq - dsb - dv - dz - ee - el - eml - en - eo - es - et - eu - ext - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - fr - frp - fur - fy - ga - gan - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - hi - hif - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - ja - jbo - jv - ka - kaa - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mdf - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - mt - mus - my - myv - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nl - nn - no - nov - nrm - nv - ny - oc - om - or - os - pa - pag - pam - pap - pdc - pi - pih - pl - pms - ps - pt - qu - quality - rm - rmy - rn - ro - roa_rup - roa_tara - ru - rw - sa - sah - sc - scn - sco - sd - se - sg - sh - si - simple - sk - sl - sm - sn - so - sr - srn - ss - st - stq - su - sv - sw - szl - ta - te - tet - tg - th - ti - tk - tl - tlh - tn - to - tpi - tr - ts - tt - tum - tw - ty - udm - ug - uk - ur - uz - ve - vec - vi - vls - vo - wa - war - wo - wuu - xal - xh - yi - yo - za - zea - zh - zh_classical - zh_min_nan - zh_yue - zu -