ब्रह्मपुत्र नदी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ब्रह्मपुत्र (असमिया - ব্ৰহ্মপুত্ৰ, बांग्ला - ব্রহ্মপুত্র ) एक नदी है । यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है ।
प्रायः भारतीय नदियों के नाम स्त्रीलिंग में होते हैं पर ब्रह्मपुत्र एक अपवाद है । संस्कृत में ब्रह्मपुत्र का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र होता है ।
अनुक्रम |
[संपादित करें] नदी की लम्बाई (किलोमीटर मे)
न्दि कि लम्बाई
[संपादित करें] अपवाह तन्त्र
नदी का उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट जिमा यॉन्गजॉन्ग झील है । आरंभ में यह तिब्बत के पठारी इलाके में, यार्लुंग सांगपो नाम से, लगभग 4000 मीटर की औसत उचाई पर, 1700 किलोमीटर तक पूर्व की ओर बहती है जिसके बाद नामचा बार्वा पर्वत के पास दक्षिण-पश्चिम की दिशा में मुङकर भारत के अरूणाचल प्रदेश में घुसती है जहं इसे सियांग कहते हैं।
उंचाई को तेजी से छोङ यह मैदाोनो में दाखिल होती है जहां इसे दिहांग नाम से जाना जाता है । असम में नदी काफी चौङी हो जाती है और कहीं-कहीं तो इसकी चौङाई 10 किलोमीटर तक है । डिब्रूगढ तथा लखिमपुर जिले के बीच नदी दो शाखाओं में विभक्त हो जाती है । असम में ही नदी की दोनो शाखाएं मिल कर मजुली द्वीप बनाती है जो दुनिया का सबसे बङा नदी-द्वीप है । असम में नदी को प्रायः ब्रह्मपुत्र नाम से ही बुलाते हैं, पर बोङो लोग इसे भुल्लम-बुथुर भी कहते हैं जिसका अर्थ है- कल-कल की आवाज निकालना ।
[संपादित करें] सहायक नदियां
[संपादित करें] मुहाना
इसके बाद यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसकी धारा कई भागों में बट जाती है । एक शाखा गंगा की एक शाखा के साथ मिल कर मेघना बनाती है । सभी धाराएं बंगाल की खाङी में गिरती है ।
यह भूगोल-सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
भारत की नदियाँ | |
---|---|
अलकनन्दा नदी | इंद्रावती नदी | कालिंदी नदी | काली नदी | कावेरी नदी | कृष्णा नदी | केन नदी | कोशी नदी | क्षिप्रा नदी | खड़कई नदी | गंगा नदी | गंडक नदी | गोदावरी नदी | गोमती नदी | घाघरा नदी | चम्बल नदी | झेलम नदी | तवा नदी | तुंगभद्रा नदी | दामोदर नदी | नर्मदा नदी | पार्वती नदी | पुनपुन नदी | पेन्नार नदी | फल्गू नदी | बनास नदी | बागमती नदी | बाणगंगा नदी | बेतवा नदी | बैगाई नदी | ब्यास नदी | ब्रह्मपुत्र नदी | भागीरथी नदी | भीमा नदी | महानंदा नदी | महानदी नदी | माही नदी | मूठा नदी | मूसी नदी | यमुना नदी | रामगंगा नदी | रावी नदी | लूनी नदी | शारदा नदी | शिप्रा नदी | सतलुज नदी | सरयू नदी | सरस्वती नदी | साबरमती नदी | सिन्धु नदी | सुवर्णरेखा नदी | सोन नदी | हुगली नदी | |