See also ebooksgratis.com: no banners, no cookies, totally FREE.

CLASSICISTRANIERI HOME PAGE - YOUTUBE CHANNEL
Privacy Policy Cookie Policy Terms and Conditions
तमिल नाडु - विकिपीडिया

तमिल नाडु

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

तमिलनाडु
தமிழ்நாடு

भारत के मानचित्र पर तमिलनाडु  தமிழ்நாடு

भारत के प्रान्त
राजधानी चेन्नई
सबसे बड़ा शहर चेन्नई कोयंबतुर
जनसंख्या ६२,४०५, ६७९ (२००१)
 - घनत्व ४७८ /किमी²
क्षेत्रफल १३०,०५८ किमी² 
 - जिले ३०
राजभाषा(एँ) तमिल
प्रतिष्ठा १ नवंबर, १९५६
 - राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला
 - मुख्यमंत्री एम करुणानिधि
 - विधानसभा एक सभा
आइएसओ संक्षेप IN-TN
www.tn.gov.in

तमिलनाडु (तमिल: ) भारत का एक राज्य है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है । तमिलनाडू के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर मदुरै, त्रिचि, कोयम्बतूर,तिरूनेलवेली । इसके पड़ोसी राज्य आँध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल है । तमिलनाडू में बोली जानेवाली भाषा तमिल है । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि और राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला हैं ।

अनुक्रम

[संपादित करें] नामाकरण

ब्रिटिश शाशनकाल में यह प्रांत मद्रास प्रेसिडेंसी का हिस्सा था । आजादी के बाद मद्रास प्रेसिडेंसी को विभिन्न हिस्सों में बांट दिया गया, जिसका परिणाम मद्रास तथा अन्य राज्यों में हुआ । 1968 में मद्रास प्रांत का नाम बदलकर तमिलनाडु कर दिया गया ।

तमिलनाडु शब्द तमिळ भाषा के तमिल तथा नाडु (நாடு) यानि घर या वासस्थान, से मिलकर बना है जिसका अर्थ तमिलों का घर या तमिलों का देश होता है ।

[संपादित करें] इतिहास

तमिलनाडु का इतिहास काफी प्राचीन है । यह उन गिने चुने इलाकों में से एक है जो प्रागैतिहासिक काल से अब तक लगातार वसित या आबाद है । अत्यारंभ से यह तीन प्रसिद्ध राजवंशों की कर्मभूमि रही है - चेर, चोल तथा पांड्य । तमिलनाडू के प्राचीन संगम साहित्य में, यहां के तत्कालीन राजाओं, राजकुमारों तथा उनके प्रशंशक कवियों का बारम्बार विवरण मिलता है । विद्वान तथा विशेषज्ञ एसा मानते हैं कि, यह संगम साहित्य इसोत्तर (इसा-पश्चात) की आरंभिक कुछ सदियों का है । आरंभिक चोल, पहली सदी से लेकर चौथी सदी तक सत्ता के मुख्य अधिपति रहे । इनमें सर्वप्रमुख नाम करिकाल चोल (तमिल - கரிகால சோல (तमिल हिज्जे की शुद्धता अपूर्ण हो सकती है )) है, जिसने अपने साम्राज्य को कांचीपुरम् तक पहुंचाया । चोलों ने वर्तमान तंजावुर जिला तथा तिरुचिरापल्ली जिला तक अपना साम्राज्य विस्तृत किया तथा सैन्य कर्मों में महारथ हासिल किया । अपने यौवन काल में चोलों ने दक्षिण में श्री लंका तथा उत्तर में कई सौ कि.मी. तक अपना प्रभुत्व कायम किया । तीसरी सदी तक कालभ्रों के आक्रमण से चोलों का पतन आरंभ हो गया । कालभ्रों को छठी सदी तक, उत्तर में पल्लवों तथा दक्षिण में पांड्यों ने हराकर बाहर कर दिया ।

[संपादित करें] मंदिर निर्माण

580 ई० के आसपास पांड्य शाशक, जो मंदिर निर्माण में निपुण निकले, सत्ता के प्रमुख हो गए और अगले 150 सालों तक राज संभाला । कांचीपुरम् उनका प्रमुख केंद्र रहा । द्रविड़ स्थापत्य इस समय अपने चरम पर था ।

9वीं सदी में चोलों का पुनरोदय हुआ । राजाराजा चोल तथा उसके पुत्र राजेंद्र चोल के नेतृत्व में चोल एशिया के प्रमुख साम्राज्यों में गिना जाने लगा । उनका साम्राज्य बंगाल तक फैल गया । राजेंद्र चोल की नौसेना ने बर्मा (म्यानमार ), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सुमात्रा, जावा, मलय तथा लक्षद्वीप तक पर अधिपत्य जमाया । चोलों ने भी भुवन (मंदिर) निर्माण में प्रवीणता हासिल की । तंजावुर का वृहदेश्वर मंदिर इसका सुंदरतम उदाहरण है 14वीं सदीा के आरंभ में पांड्य फिर प्रभुत्व में आए, पर अधिक दिनों तक टिक नहीं सके । उन्हें उत्तर के मुस्लिम खिलजी शाशकों ने हरा दिया । मदुरई को लूट लिया गया ।

16वीं सदी के मध्य में विजयनगर साम्राज्य के पतन के बाद कुछ पुराने मंदिरों का पुनर्निमाण किया गया ।

[संपादित करें] संस्कृति

तमिल सभ्यता विश्व की पुरातनतम सभ्यताओं में से एक है । तमिल यहां की आधिकारिक भाषा है और हाल में ही इसे जनक भाषा का दर्जा मिला । तमिळ भाषा का इतिहास काफी प्राचीन है, जिसका परिवर्तित रूप आज सामान्य बोलचाल में प्रयुक्त होता है ।

तमिलनाडु की सांस्कृतिक विशेषता तंजावुर के भित्तिचित्र, भरतनाट्यम्, मंदिर-निर्माण तथा अन्य स्थापत्य कलाएं हैं ।

[संपादित करें] साहित्य

संत कवि तिरूवल्लुवर का तिरूक्कुरल (तमिल - திருக்குறள் ), प्राचीन तमिल का सर्वप्रसिद्ध ग्रंथ है । संगम साहित्य, तमिल के साहित्यिक विकास का दस्तावेज है । तमिल का विकास 20वीं सदी के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी काफी तेजी से हुआ ।

[संपादित करें] संगीत

कर्नाटक संगीत यहां की मुख्यधारा संगीत-विधा है ।

[संपादित करें] नृत्य

भरतनाट्यम् काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध है ।

[संपादित करें] भोजन्

चावल तमिलनाडु का प्रमुख भोजन है , चावल व चावल के बने व्यन्जन जैसे दोसा,उथप्पम्,इद्ली आदि लोकप्रिय है जिन्हे केले के पत्ते पर परोसा जाता है।

[संपादित करें] राजनीति

तमिल नाडु में द्विसदनात्मक लोकतंत्र था, जिसे 1986 में अन्य कई भारतीय राज्यों की तरह, एकसदनात्मक कर दिया गया ।

लोकसभा की सीट - 39

विधानसभा - 234



[संपादित करें] प्रसिद्ध व्यक्ति

[संपादित करें] यह भी देखें


तमिलनाडु के जिले
ईरोड जिला | कृष्णगिरि जिला | कन्याकुमारी जिला | करुड़ जिला | कोयम्बटूर जिला | कुड्डलोर जिला | कांचीपुरम् जिला | चेन्नई जिला | डिंडिगुल जिला | तिरुचिरापल्ली जिला | तिरूनेलवेली जिला | तिरूवनामलई जिला | तिरूवरुर जिला | तिरूवल्लुर जिला | तूतूकुड़ी जिला | तेनी जिला | तंजावुर जिला | धर्मपुरी जिला | नागापट्टनम् जिला | नीलगिरि जिला | नमक्कल जिला | मदुरई जिला | पेराम्बुर जिला | पुडुकोट्टई जिला | रामनाथपुरम् जिला | वेल्लोर जिला | विलुप्पुरम् जिला | विरुधुनगर जिला | सलेम जिला | शिवगंगा जिला |


भारतीय संघ के राज्य Flag of India
अरुणाचल प्रदेश | असम | उत्तर प्रदेश | उत्तरांचल | उड़ीसा | आंध्र प्रदेश | कर्नाटक | केरला | गोआ | गुजरात | छत्तीसगढ़ | जम्मू और कश्मीर | झारखंड | तमिलनाडू | त्रिपुरा | दिल्ली | नागालैंड | पश्चिम बंगाल | पंजाब | बिहार | मणिपुर | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मिज़ोरम | मेघालय | राजस्थान | सिक्किम | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश
केन्द्रीय सरकार द्वारा शासित केंद्र शासित प्रदेश: अंदमान और निकोबार द्वीप | चंडीगढ़ | दमन और दीव | दाद्रा और नगर हवेली | पॉण्डिचेरी | लक्षद्वीप


The Flag of India, adopted on July 22, 1947.
भारत के प्रान्त और संघ राज्यक्षेत्र
प्रान्त अरुणाचल प्रदेशअसमआंध्र प्रदेशउत्तराखण्डउत्तर प्रदेशउड़ीसाकर्नाटककेरलगुजरातगोआछत्तीसगढ़जम्मू और कश्मीरझारखंडतमिल नाडुत्रिपुरानागालैंडपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमणिपुरमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमिज़ोरममेघालयराजस्थानसिक्किमहरियाणाहिमाचल प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और नोकोबार द्वीप समूहचंडीगढ़दमन और दीवदादरा और नागर हवेलीपॉण्डिचेरीदिल्लीलक्षद्वीप


aa - ab - af - ak - als - am - an - ang - ar - arc - as - ast - av - ay - az - ba - bar - bat_smg - bcl - be - be_x_old - bg - bh - bi - bm - bn - bo - bpy - br - bs - bug - bxr - ca - cbk_zam - cdo - ce - ceb - ch - cho - chr - chy - co - cr - crh - cs - csb - cu - cv - cy - da - de - diq - dsb - dv - dz - ee - el - eml - en - eo - es - et - eu - ext - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - fr - frp - fur - fy - ga - gan - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - hi - hif - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - ja - jbo - jv - ka - kaa - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mdf - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - mt - mus - my - myv - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nl - nn - no - nov - nrm - nv - ny - oc - om - or - os - pa - pag - pam - pap - pdc - pi - pih - pl - pms - ps - pt - qu - quality - rm - rmy - rn - ro - roa_rup - roa_tara - ru - rw - sa - sah - sc - scn - sco - sd - se - sg - sh - si - simple - sk - sl - sm - sn - so - sr - srn - ss - st - stq - su - sv - sw - szl - ta - te - tet - tg - th - ti - tk - tl - tlh - tn - to - tpi - tr - ts - tt - tum - tw - ty - udm - ug - uk - ur - uz - ve - vec - vi - vls - vo - wa - war - wo - wuu - xal - xh - yi - yo - za - zea - zh - zh_classical - zh_min_nan - zh_yue - zu -