तमिल भाषा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
तमिल द्रविड़ भाषा परिवार की सबसे प्रमुख भाषा है। मुख्य तौर पर तमिल भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडू और श्री लंका के कुछ हिस्सों में बोली जाती है। लगभग १२ करोड़ लोग तमिल भाषा का प्रयोग मातृ-भाषा के रूप में करते हैं। तमिल इस परिवार और भारत की सबसे प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। इस भाषा का इतिहास कम से कम ३००० साल पुराना बताया जाता है। प्राचीन तमिल से लेकर आधुनिक तमिल में उत्कृष्ट साहित्य की रचना हुयी है।
[संपादित करें] गठन
तमिल में हिंदी तथा कुछ अन्य भारतीय भाषाओं के विपरीत लिंग-विभेद प्रमुख नहीं होता है ।
हिंदी वर्णमाला के कई अक्षरों के लिये तमिल में एक ही वर्ण का प्रयोग होता है, यथा -
क ख ग घ - க
च छ ज झ श - ச
ट ठ ड ढ - ட
त थ द ध - த
पर तमिल भाषा में कुछ और वर्ण होते हैं जिनका प्रयोग सामान्य हिंदी में नहीं होता है ।
[संपादित करें] हिंदी-तमिल लिप्यंतरण
नीचे कुछ हिंदी अक्षरों के तमिल समानान्तर दिये गए हैं -
- अ - அ
- आ - ஆ
- इ -இ
- ई - ஈ
- उ - உ
- ऊ - ஊ
- ए - ஏ
- ऎ - எ
- ओ - ஓ
- औ -ஔ
- ऒ - ஒ
- क - க
- ख -(க)
- ग - க
- घ - (க)
- ङ - ங
- च - ச
- छ - (ச)
- ज - ஜ
- झ - (ஜ)
- ञ - ஞ
- ट - ட
- ठ - (ட)
- ड - ட
- ढ - (ட)
- ण - ண
- त - த
- थ - (த)
- द - த
- ध - (த)
- न - ந, ன
- प - ப
- फ -(ப)
- ब - ப
- भ - (ப)
- म - ம
- य - ய
- र - ர, ற
- व - வ
- श - ச
- ष - ஷ
- स - ஸ
- ह - ஹ
[संपादित करें] अवतरित शब्द
अंग्रेजी का शब्द मॆंगो (यानि आम) तमिल भाषा से अवतरित है । यह बात हलांकि अप्रमाणित, पर बहुमान्य है कि हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त नारंगी तथा अंग्रेजी के शब्द ऒरेंज का मूल भी तमिल ही है ।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।