See also ebooksgratis.com: no banners, no cookies, totally FREE.

CLASSICISTRANIERI HOME PAGE - YOUTUBE CHANNEL
Privacy Policy Cookie Policy Terms and Conditions
प्रतिभा देवीसिंह पाटिल - विकिपीडिया

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

प्रतिभा पाटिल
प्रतिभा पाटिलःभारत की नई राष्ट्रपति
जन्म 19 दिसंबर, 1934
जलगाँव, महाराष्ट्र, भारत
कारोबार राजनयिक व राष्ट्रपति


प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (उपनाम:प्रतिभा ताई) (जन्म 19 दिसंबर 1934)स्वतंत्र भारत के 60 साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं| [१] राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मतों से हराया। प्रतिभा पाटिल को 6,38, 116 मूल्य के मत मिले, जबकि भैरोंसिंह शेखावत 3,31,306 मत मिले। [२][३][४][५] इस तरह वे भारत की 13वीं राष्ट्रपति चुन ली गई हैं। वे 25 जुलाई 2007 को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

अनुक्रम

[संपादित करें] प्रारंभिक जीवन

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जन्मी प्रतिभा के पिता का नाम श्री नारायण राव था। साड़ी और बड़ी सी बिंदी लगाने वाली यह साधारण पहनावे वाली महिला राजनीति में आने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी। उन्होंने जलगांव के मूलजी जैठा कालेज से एमए और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज (मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध) से कानून की पढाई की। वे टेबल टेनिस की अच्छी खिलाड़ी थीं तथा उन्होंने कई अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। [६].1962 में वे एम जे कॉलेज में कॉलेज क्वीन चुनी गयीं।[७] उसी वर्ष उन्होंने एदलाबाद क्षेत्र से एसेंबली के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर विजय प्राप्त की।

उनका विवाह शिक्षाविद देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ जुलाई 7, 1965को हुआ।[८] उनकी एक पुत्री तथा एक पुत्र है। श्री शेखावत के पूर्वज राजस्थान के सीकर जिले के थे और बाद में जलगांव महाराष्ट्र जाकर बस गये थे।

[संपादित करें] राजनीतिक जीवन

श्रीमती पाटिल ने 27 वर्ष की अवस्था में 1962 में राजनीतिक जीवन का प्रारंभ कांग्रेस के विरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चौहान की देखरेख में प्रारंभ किया।[९] 1962 से 1985 तक वे पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रहीं। इस दौरान वर्ष 1967 से 1972 तक वह महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री और वर्ष 1972 से 1978 तक कैबिनेट मंत्री रहीं उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। वर्ष लेकिन जब 1979 में कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष में पहुंची तो प्रतिभा पाटिल लगभग एक वर्ष तक विपक्ष की नेता रहीं। 1982 से 1985 तक वे एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहीं। 1985 में वह राज्यसभा पहुंची और 1986 में राज्यसभा की उप सभापति बनी। 1989-1990 में वे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख बनीं। 8 नंवबर, 2004 को प्रतिभा पाटिल को राजस्थान की राज्यपाल बनाई गई। 25 जुलाई 2007 को वे भारत की राष्ट्रपति चुनी गईं।

[संपादित करें] प्रमुख विवाद

प्रतिभा पाटिल के साथ सबसे पहला विवाद तब जु़डा जब उन्होंने राजस्थान की एक सभा में कहा कि राजस्थान की महिलाओं को मुगलों से बचाने के लिए परदा प्रथा आरंभ हुई। इतिहासकारों ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार प्रतिभा का इतिहास ज्ञान शून्य है। जबकि मुसलिम लीग जैसे दलों ने भी इस बयान का विरोध किया। सपा ने कहा कि प्रतिभा पाटिल मुसलिम विरोधी विचारधारा रखती हैं। प्रतिभा दूसरे विवाद में तब घिरी जब उन्होंने एक धार्मिक संगठन की सभा में अपने गुरू की आत्मा के साथ कथित संवाद की बात कही। प्रतिभा के पति देवी सिंह शेखावत पर स्कूली शिक्षक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। उन पर हत्यारोपी अपने भाई को बचाने के लिए अपनी राजनीतिक पहुंच का पूरा पूरा इस्तेमाल करने का भी आरोप है। उन पर चीनी मिल कर्ज में घोटाले, इंजीनियरिंग कालेज फंड में घपले और उनके परिवार पर भूखंड हड़पने के संगीन आरोप हैं।[१०]


संदर्भ

  1. भारत को मिली पहली महिला राष्ट्रपति (एसएचटीएमएल)। बीबीसी। अभिगमन तिथि: 25 जुलाई, 2007
  2. Bibhudatta Pradhan। “Patil Poised to Become India's First Female President”, Bloomberg.com, 2007-07-19। 2007-07-20।
  3. Anita Joshua। “High turnout in Presidential poll”, The Hindu, 2007-07-20। 2007-07-20।
  4. Voting for Presidential poll ends”, NDTV, 2007-07-19। 2007-07-20।
  5. Pratibha Patil becomes next President of India”।
  6. Biographical Sketch Member of Parliament X Lok Sabha
  7. Tare, Kiran। “From college queen to future President”, Mid-Day, Mumbai, 2007-06-15। 2007-06-15।
  8. Biography of Mrs Pratibha Patil”, indiastudychannel.com। 2007-06-16।
  9. Ravish Tiwari / Mahesh Mhatre। “Pratibha's CV says it all: She backed Indira 'n was backed by Rajiv”, Indian Express, 2007-06-15। 2007-06-15।
  10. प्रतिभा से जुड़े प्रमुख विवाद (एएसपी)। अमर उजाला। अभिगमन तिथि: 25 जुलाई, 2007


aa - ab - af - ak - als - am - an - ang - ar - arc - as - ast - av - ay - az - ba - bar - bat_smg - bcl - be - be_x_old - bg - bh - bi - bm - bn - bo - bpy - br - bs - bug - bxr - ca - cbk_zam - cdo - ce - ceb - ch - cho - chr - chy - co - cr - crh - cs - csb - cu - cv - cy - da - de - diq - dsb - dv - dz - ee - el - eml - en - eo - es - et - eu - ext - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - fr - frp - fur - fy - ga - gan - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - hi - hif - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - ja - jbo - jv - ka - kaa - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mdf - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - mt - mus - my - myv - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nl - nn - no - nov - nrm - nv - ny - oc - om - or - os - pa - pag - pam - pap - pdc - pi - pih - pl - pms - ps - pt - qu - quality - rm - rmy - rn - ro - roa_rup - roa_tara - ru - rw - sa - sah - sc - scn - sco - sd - se - sg - sh - si - simple - sk - sl - sm - sn - so - sr - srn - ss - st - stq - su - sv - sw - szl - ta - te - tet - tg - th - ti - tk - tl - tlh - tn - to - tpi - tr - ts - tt - tum - tw - ty - udm - ug - uk - ur - uz - ve - vec - vi - vls - vo - wa - war - wo - wuu - xal - xh - yi - yo - za - zea - zh - zh_classical - zh_min_nan - zh_yue - zu -