विक्रम सेठ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
विक्रम सेठ (जन्म 20 जून, 1952) भारतीय साहित्य में एक जाने माने नाम है। मुख्य रूप से ये उपन्यासकार और कवि हैं। इनकी पैदाइश और परवरिश कोलकाता में हुई। दून स्कूल और टानब्रिज स्कूल में इनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इन्होंने दर्शनशास्त्र राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र का अध्यन किया, बाद में इन्होंने नानजिंग विश्वविद्यालय में क्लासिकल चीनी कविता का भी अध्यन किया।
उन्हें उनके चार प्रमुख उपन्यासों के लिये जाना जाता है:
वे भारत के सर्वोच्च न्यायलय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ के पुत्र हैं।
[संपादित करें] कविता
- मैपिंग्स (1980)
- फ्राम हेवेन लेक (1983)
- द हम्बल एडमिनिस्ट्रेटर्स गार्डन (1985)
- आल यू हू स्लीप टुनाइट (1990),
- बीस्टली टेल्स (1991)
- थ्री चाइनीज पोएट्स (1992)