चौहान वंश
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
चौहान या चव्हाण उत्तर भारत की आर्य जाति का एक वंश है। चौहान गोत्र राजपूतों में आता है। चौहान राजपूत साम्भर झील और पुष्कर, आमेर और वर्तमान जयपुर, राजस्थान में होते थे, जो अब सारे उत्तर भारत में फैले हुए हैं। इसके अलावा मैनपुरी और प्रतापनेर, उत्तर प्रदेश एवं नीमराना, राजस्थान के अलवर जिले में भी पाये जाते हैं।
चौहानों का एक बडा़ गांव अमिन्, थानेसर, हरियाणा में स्थित है। ये चौहान रोर समुदाय के होते हैं, औरिन्होंने भारत की राष्ट्रीय टीम को कई वॉलीबॉल के खिलाडी़ दिये हैं। इनकी रोर समुदाय की औसत ऊंचाई छः फीट या अधिक ही होती है। अमिन में यह बताया जाता है, कि महाभारत के युद्ध से पहले पाण्डवों ने अपनी सेनाएं यहीं टिकाईं थीं।