छत्रपति शिवाजी राजे भोसले
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
छत्रपति शिवाजी राजे भोसले (1630-1680) ने 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उसने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया।
हिन्दू स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी का जन्म 16 अप्रैल, 1627 को शिवनेरी के दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। उनके पिता अप्रतिम शूरवीर थे तथा माता अत्यंत बुद्धिमान एवं ममतामयी। शिवाजी के चरित्र पर माता-पिता तथा उनके गुरु, दादोजी कोंडदेव का बहुत प्रभाव पड़ा। बचपन से ही वे उस युग के वातावरण और घटनाओँ को भली प्रकार समझने लगे थे। शासक वर्ग की करतूतों पर वे झल्लाते थे और बेचैन हो जाते थे। उनके बाल-हृदय में स्वाधीनता की लौ प्रज्वलित हो गयी थी। उन्होंने कुछ स्वामिभक्त साथियों का संगठन किया। अवस्था बढ़ने के साथ विदेशी शासन की बेड़ियाँ तोड़ फेंकने का उनका संकल्प प्रबलतर होता गया।
[संपादित करें] वाह्य सूत्र
- छत्रपति शिवाजी
- छत्रपति शिवाजी महाराज
- A blog dedicated to Shivashahir Babasaheb Purandare's Shivacharitra.
- Some forts captured and ruled by Shivaji
- Mouni Maharaj Guru of Raje Shivaji
- छत्रपति शिवाजी
- Marathi Powade-Shivaji's Life Instances Drama online
- शिवाजी की नौसैनिक परम्परा
- आधुनिक भारत का एक नायक -फ्रांसुआ गौशिये (May 05, 2008)
- राष्ट्रहित में थीं शिवाजी की नीतियाँ (वेबदुनिया)
ये भारत व्यक्ति का लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक स्टब है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है । |