कमलेश शर्मा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
कमलेश शर्मा (जन्म ३० सितंबर १९४१) लंदन स्थित राष्ट्रमण्डल मुख्यालय में महासचिव[१] हैं। श्री शर्मा की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज एवं कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज में हुई है। [२] श्री शर्मा १९६५ से २००१ तक भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और २००४ में सेवानिवृति से पहले इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका भी निभाई है। २००२ से २००४ वे पूर्वी तिमोर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि भी थे। २००४ मे उनकी नियुक्ति ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में हुई।[३]
[संपादित करें] राष्ट्रमंडल सचिव के रूप में
श्री शर्मा का चयन की घोषणा राष्ट्रमंडल महासचिव माइकल फ्रेंडो, जो माल्टा के विदेश मंत्री थे, २००७ में कंपाला (युगांडा) में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में की थी। [४] उन्होंने न्यूजीलैंड के डॉन मैकिनन से अपना पदभार १ अप्रैल २००८ को संभाला[५]
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ “New Permanent Representative of India Presents Credentials”, संयुक्त राष्ट्र संघ, ४ अगस्त १९९७। 2008-04-06।
- ↑ कमलेश शर्मा, भारतीय उच्चायुक्त। जज बिजनेस स्कूल, कैम्ब्रिज। अभिगमन तिथि: 2007-11-24।
- ↑ “India to field Kamalesh Sharma for C'wealth job”, The Hindu, 2007-06-07। 2007-11-24।
- ↑ “Kamlesh Sharma for C'wealth top job”, टाइम्स नाऊ, 2007-11-24। 2007-11-24।
- ↑ “Indian diplomat to be new head of Commonwealth”, रॉयटर्स, अफ्रीका, 2007-11-24। 2007-11-24।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।