कडापा जिला
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
कडापा भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के रॉयलसीमा क्षेत्र का एक जिला है । इसके पड़ोसी जिलों में दक्षिण में चित्तूर, उत्तर में प्रकाशम तथा कुर्नूल पूर्व में नेल्लोर तथा पश्चिम में अनन्तपुर का नाम आता है । इस जिले से होकर पेन्नार नदी बहती है ।
क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.
जनसंख्या - 26,01,797 (2001 जनगणना)
[संपादित करें] इतिहास और विरासत
इस जिले का ईसापूर्व इतिहास ज्ञात है जब यह मौर्य साम्राज्य के अन्तर्गत आता था । उसके बाद यह सातवाहनों के साम्राज्य का अंग बना । कडापा का नाम गडापा से आया है जिसका तेलगू भाषा में अर्थ होता है - चरम या पारसीमा । कहा जाता है पूर्व में लोग तिरूपति मंदिर के दर्शन से पहले इस जिले के देवुनी कडापा मंदिर में जाते थे ।
यहां का एक प्रसिद्ध स्थल पेद्दा दरगाह या अमीन पीर दरगाह भी है जहाँ हज़रत ख़्वाज़ा सैय्यद शाह पीरूल्लाह मुहम्मद-उल-हुसैनी ने जीव समाधि ली थी । इसका दूसरा अजमेर भी कहते है । हाल में यह चर्चा में इसलिए आया था कि यहां पर जया बच्चन, अभिषेक तथा ऐश्वर्या राय विशेष प्रार्थना करने आए थे । इसके अतिरिक्त संगीतकार ए आर रहमान भी इसके दर्शनार्थ यहां आया करते हैं ।
मस्ज़िद-ए-आज़म फ़ारसी कला में बनी एक सुन्दर मस्जिद है जिसे १६९१ में औरंगजेब ने बनवाया था । कडापा का सेंट मेरी का गिरिजाघर भी प्रसिद्ध है जहाँ माँ मेरी की प्रतिमा को रोम से लाकर स्थापित किया गया था ।
इस जिले को १८०८ में जिला बनाया गया था ।
आंध्र प्रदेश के जिले |
---|
अदिलाबाद जिला | अनन्तपुर जिला | कडापा जिला | करीमनगर जिला | गुन्टूर जिला | खम्मम जिला | कृष्णा जिला | चित्तूर जिला | कुर्नूल जिला | पश्चिम गोदावरी जिला | पूर्व गोदावरी जिला | महबूबनगर जिला | मेदक जिला | नालगोंडा जिला | नेल्लोर जिला | निजामाबाद जिला | प्रकासम जिला | वारंगल जिला | विशाखापत्तनम जिला | विजयनगरम जिला | रंगारेड्डी जिला | श्रीकाकुलम जिला | हैदराबाद जिला |