अमृता राव
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
अमृता राव | |
अमृता राव |
|
जन्म | 17 जून 1981 |
अमृता राव (जन्म 17 जून 1981 भारत) एक माडल तथा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। कहा जाता है कि उनका परियों जैसा सुन्दर चेहरा किसी भी उत्पाद को बाज़ार मे बेचने में पूर्णतः सक्षम हैं। "अमृता" संस्कृत भाषा का शब्द है। जिसका तात्पर्य अमरत्व है। (वास्तव में यह अमृत शब्द का स्त्रीलिंग है।)
अनुक्रम |
[संपादित करें] जीवन
अमृता राव का जन्म चित्रपुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार मे 17 जून सन् 1981 को हुआ था। उन्होने मनोविज्ञान में स्नातक किया है। वह सामान्यतः मुम्बई मे रहतीं हैं। उन्हे अंग्रेजी,हिन्दी,मराठी और कोंकणी भाषा का ज्ञान है।
[संपादित करें] कैरियर
अमृता ने अपना कैरियर माडलिंग से शुरू किया। उनका माडलिंग कि दुनिया मे पदार्पण अचानक उस समय हुआ जब ६० अन्य माडलों में से सिर्फ़ उन्हे फ़ैरेवर फ़ेस क्रीम के प्रचार के लिये चुना गया। उस समय वो एक छात्रा थीं। इस के बाद १८ महीने से भी कम समय मे उन्होने ३५ से अधिक ऎड फ़िल्मो में काम किया। इस तरह बेहद व्यस्त जीवन होने के बाद भी वह कक्षा की प्रथम कोटि कि छात्रा थीं। कैड्बरी पर्क और ब्रू काफ़ी की ऎड फ़िल्मो मे उनके शानदार अभिनय के बाद से उन्हे बालीबुड फ़िल्मो में काम करने के प्रस्ताव आने लगे।
उनकी पहली फ़िल्म थी अब के बरस (सन् २००२) जिसका निर्देशन राज़ कंवर ने किया था । लेकीन उन्हे ख्याति मिली के.एन.घोष कि फ़िल्म इश्क विश्क से जो सन् २००३ मे रिलीज़ हुई थी। इसके बाद सन् २००४ मे मस्ती, मैं हूँ ना तथा २००५ में वाह लाइफ़ हो तो ऎसी जैसी सफ़ल फ़िल्मे आईं। उनकी कुछ फ़िल्मे बाक्स आफ़िस पर असफ़ल भी रही जैसे दीवार (सन् २००४) ,शिखर(सन् २००५), प्यारे मोहन (सन् २००६)।
उनकी सबसे हालिया रिलीज़ हुयी फ़िल्म है विवाह (सन् २००६ निर्देशक-सूरज बड़जात्या) । यह फ़िल्म बेहद सफ़ल फ़िल्म रही तथा भारतीय दर्शकों के साथ दुनिया के अन्य देशों के दर्शको को भी पसन्द आयी।
[संपादित करें] पुरस्कार एवं नामंकन
[संपादित करें] पुरस्कार
- २००४ - फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड (इश्क विश्क)
- २००४ - आइफ़ा अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (इश्क विश्क)
- २००४ - स्टारडस्ट अवार्ड, कल का सुपर स्टार (इश्क विश्क)
- २००४ - सन्सुई अवार्ड (इश्क विश्क)
- २००७ - ग्रेट वूमेन अवार्ड, यंग अचीवर
- २००७ - आनन्दलोक पुरस्कार,मोस्ट प्रामिसींग न्यू टलेन्ट (विवाह)
- २००७ - स्पोर्ट वर्ल्ड अवार्ड, साल का जोडी न.१ (अमृता राव-शाहिद कपूर)
[संपादित करें] पुरस्कार हेतु नामांकीत
- २००३ - स्टार स्क्रीन अवार्ड मोस्ट प्रामिसींग न्यूकमर (अब के बरस)
- २००४ - ज़ी सिने अवार्ड (इश्क विश्क)
- २००४ - स्टार स्क्रीन अवार्ड मोस्ट प्रामिसींग न्यूकमर (इश्क विश्क)
- २००५ - फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री (मैं हूँ ना)
- २००७ - हीरो हण्डा स्टार स्क्रीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (विवाह)
- २००७ - हीरो हण्डा स्टार स्क्रीन अवार्ड, साल की जोड़ी न.१ (शाहिद कपूर के साथ)
[संपादित करें] फ़िल्मे
बर्ष | फ़िल्म का नाम | पात्र का नाम | विशेष |
२००२ | दी लीजेन्ड आफ़ भगत सिंह | मन्नेवाली | |
२००२ | अब के बरस | अन्जली थापर/ नन्दीनी | |
२००३ | इश्क विश्क | पायल | पुरस्कृत |
२००४ | दीवार | राधिका | |
२००४ | मैं हूँ ना | संजना/संजू | पुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री |
२००४ | मस्ती | आन्चल | |
२००५ | शिखर | माद्ध्वी | |
२००५ | वाह लाइफ़ हो तो ऎसी | प्रिया | |
२००६ | विवाह | पूनम | पुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन अवार्ड |
२००६ | प्यारे मोहन | प्रिया | |
२००७ | माई नेम इज़ एन्थोनी गोन्जाल्वेज | रिया | निर्माणाधीन |
२००७ | अथिधी | - | निर्माणाधीन तेलगु |
२००७ | हुक या क्रूक | - | - |
२००७ | शार्टकट | - | - |