राँची
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
राँची | |
फिरायालाल चौक, राँची | |
प्रदेश | झारखंड |
स्थान | 23.35° N 85.33° E |
क्षेत्रफल - समुद्र तल से ऊँचाई |
वर्ग की.मी
|
समय मण्डल | IST (UTC+5:30) |
जनसंख्या (२००१) - घनत्व |
८४६,४५४ - /वर्ग.कि.मी. |
महापौर | श्रीमति रमा खालखो |
सांसद | सुबोधकांत सहाय |
संकेतक - डाक - दूरभाष - वाहन |
- ८३४०-- - +९१-६५१ - जेएच ९१,ए,बी,सी...Z xxxx |
वेबसाइट: ranchi.nic.in |
राँची भारत का एक प्रमुख शहर है और यह झारखंड प्रदेश की राजधानी है। पहले जब यह बिहार राज्य का हिस्सा था तो गरमियों में अपने अपेक्षाकत ठंडे मौसम के कारण बिहार की राजधानी राँची हुआ करती थी. झारखंड आंदोलन के दौरान राँची इसका केन्द्र हुआ करता था. राँची एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र भी है. जहाँ मुख्य रुप से एच ई सी (हेवी इंजिनियरिंग कारपोरेशन), स्टील अथारटी आफ इंडिया, मेकन इत्यादि के कारखाने हैं. राँची के साथ साथ जमशेदपुर और बोकारो इस प्रांत के दो अन्य प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं.
अनुक्रम |
[संपादित करें] शैक्षिक केन्द्र
राँची में कई नामी गिरामी शैक्षिक संस्थान हैं।
- सेंट जेवियर्स कालेज: स्थापित १९४०
- जेवियर इंस्टीट्यूट आफ़ सोशल सर्विस
- राष्ट्रीय मनोचिकत्सा संस्थान
- राँची विश्वविद्यालय
- राजेन्द्र मेडिकल कालेज एवं अस्पताल
- बिरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नालजी, मेसरा
[संपादित करें] मुख्य सड़कें
- एच बी रोड
- सर्कुलर रोड
- महात्मा गान्धी मार्ग (मेन रोड)
- पुरुलिया रोड
- काँके रोड
- बरियातू रोड
- रातू रोड
- हरमू रोड
[संपादित करें] औद्योगिक संस्थान
- हेवी इंजिनयरिंग कारपोरेशन
- मेकन
- स्टील अथारटी आफ इंडिया
[संपादित करें] पर्यटक स्थल
- दशम जलप्रपात - राँची से लगभग ४० किलोमीटर दूर राँची जमशेदपुर मार्ग पर
- जोन्हा जलप्रपात - राँची से लगभग १८ किलोमीटर दूर
- हुन्डरु जलप्रपात - राँची से लगभग २८ किलोमीटर दूर
- जगन्नाथपुर मंदिर - पुरी की स्थापत्य शैली में निर्मित मंदिर
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें] सिनेमा हाल
पुराने राँची में बहुत से सिनेमा घर हुआ करते थे, लेकिन शहरीकरण के बढते दवाब की वजह से और सिनेमा जानेवालों की संख्या में गिरावट की वजह से पिछ्ले कुछ सालों में राँची में बहुत से सिनेमा घर बंद हो चुके हैं। पिछले वर्ष (2006) में भी उपहार एवं प्लाजा को बंद कर दिया गया । अब उसकी जगह आधुनिक मल्टीप्लेक्स माल बनाये जा रहे हैं। महाराष्ट्र एवं दिल्ली जैसे विकसित राज्यों की तर्ज पर झारखंड सरकार ने भी मल्टीप्लेक्स बनाने वालों के लिए कई तरह के कर-छूट की भी घोषणा की है।
- आइप्लेक्स मल्टीप्लेक्स (2 पर्दों वाली) : हिनू पुल, इंदिरा प्लेस के निकटा
- सुजाता: मेन रोड, राँची
- सुजाता मल्टीप्लेक्स: मेन रोड, राँची
- मीनाक्षी, रातू रोड, राँची
- प्लाजा: थरपखाना ,ओल्ड एच बी रोड राँची
- सैनिक: मोराबादी, राँची
- विष्णु: मेन रोड, राँची (बंद)
- संध्या:पुरुलिया रोड, राँची (डांगरटोली चौक के निकट)
- उपहार: रातू रोड राँची(बंद, इसकी जगह आईनाक्स मल्टीप्लेक्स बन रहा है)
राँची के पहले शापिंग सह मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ 7 सितंबर 2007 में हीनू में हुआ। 50-150 रुपये के टिकट वाले इस मल्टीप्लेक्स में लगभग 350 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
झारखंड के शहर | ||||
---|---|---|---|---|
राँची | लोहरदग्गा | गुमला | सिमडेगा | पलामू | लातेहार | गढवा | चाईबासा | सराइकेला | खरसावाँ | जमशेदपुर | चाकुलिया | घाटशिला | दुमका | जामताड़ा | साहिबगंज | गोड्डा | हजारीबाग | कोडरमा | गिरीडीह | धनबाद | बोकारो | देवघर|
|