विकिपीडिया:क्या आप जानते है(पूर्व-प्रदर्शित)
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
क्या आप जानते है ? |
---|
नियम |
चर्चा |
सुझाव |
पुरालेख |
इस पन्ने पर हिन्दी विकिपीडिया के क्या आप जानते है भाग मे प्रदर्शित लेखो की सूची है।
१ जून २००८ को प्रदर्शित तथ्य
- ...कि मलेरिया एक प्रोटोजोआ जनित रोग है मानव इतिहास में इसे सबसे बडा हत्यारा माना जाता है आज भी यह लाखों मौतों का कारण बनता है।
- ...कि सावित्री बाई खानोलकर, जिन्हें सर्वोच्च भारतीय सैनिक अलंकरण परमवीर चक्र के रूपांकन का गौरव प्राप्त है, मूल रूप से एक विदेशी महिला थीं।
- ...कि जांजगीर के विष्णु मंदिऱ भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसका गर्भगृह खाली है वहाँ कोई प्रतिमा नहीं है।
- ...कि इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित हज टर्मिनल मुख्य रूप से मुसलमानों के वार्षिक हज यात्रा के दौरान होने वाली भारी आवाजाही को देखते हुए बनाया गया था जिसमें भारतीय मुसलमान मध्यपूर्व की (खासकर सऊदी अरब में स्थित मक्का और मदीने की) यात्रा करते हैं।
- ...कि रायपुर स्थित नगरघड़ी में हर घंटे बजने वाले गजर के लिए छत्तीसगढ़ की 24 लोकधुनों को संयोजित कर राज्य की लोक संस्कृति को अभिव्यक्त करने का अनूठा प्रयास किया गया है।
- ...कि फ़िल्म निर्माता केतन मेहता राजा रवि वर्मा के जीवन पर रंग रसिया नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें राजा रवि वर्मा की भूमिका निभाएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा। फिल्म में अभिनेत्री होंगी नंदना सेन।
- ...कि पहले याहू.कॉम का नाम "जेरीज गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब" (Jerry's Guide to the World Wide Web) था अप्रैल १९९४ में इसका नाम याहू कर दिया गया
- ...कि 2008 में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के अग्रणी उम्मीदवार बराक ओबामा ने दो लोकप्रिय पुस्तकें भी लिखी हैं।
- ...कि महाभारत विश्व का सबसे लंबा साहित्यिक ग्रंथ है।
- ...कि रावलपिंडी का लियाक़त बाग़ जहाँ बेनजीर भुट्टो की हत्या की गई वहाँ पर इसके पहले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ान की भी इसी तरह एक चुनावी रैली में हत्या कर दी गई थी । उसके बाद बेनजीर के पिता ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो को फांसी भी यहीं दी गई थी ।
- ...कि प्रेमचंद ने अपने लेखन का प्रारंभ उर्दू में नवाबराय नाम से किया,पर बाद में अधिक पाठकों तक पहुंचने के लिये वे हिन्दी में प्रेमचंद नाम से लिखने लगे।
- ...कि विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए साल ईसा पूर्व ४५वें साल में बनाया गया। जब रोम के तानाशाह जूलियस सीज़र ने जूलियन कैलेंडर की स्थापना की।
- ...कि मुद्रा स्फीति एक गणितीय युक्ति (तरकीब) है जिससे बाज़ार में मुद्रा का फैलाव व चीजों की कीमतों में वृद्धि को नापा जाता है।
- ...कि ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय ने सत्यजित राय को सम्मानदायक डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्रदान की थी। चार्ली चैपलिन के बाद वे इस सम्मान को पाने वाले पहले फ़िल्म निर्देशक थे।
- कूलाम्ब आवेश की वह मात्रा है जो 1 मीटर दूरी पर रखे समान आवेश को 9*10^9 न्युटन बल से प्रतिकर्षित करे।
- एम एम टी सी भारत की प्रथम ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक कम्पनी है जिसे 'सुपर स्टार ट्रेडिंग हाउस' का दर्जा प्रदान किया गया है।
- पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर का जन्म भारत के कानपुर शहर में 14 मई, 1948 को हुआ था। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और मध्यम गति की गेंदबाज़ी करने वाले रॉबर्ट एंड्रयू वूल्मर ने 1975 में इंग्लैंड की टीम से अपने टेस्ट क्रिकेट जीवन की शुरुआत की थी।
- जयन्त विष्णु नार्लीकर ने आइनस्टाइन के सापेक्षता सिद्धान्त और माक सिद्धान्त को मिलाते हुए हॉयल-नार्लीकर सिद्धान्त का प्रतिपादन किया है।
- लंदन में स्थित ईलिंग बरो के एक जिले साउथॉल की 70,000 जनसंख्या का 55% भारतीय/पाकिस्तानी (ब्रितानी एशियाई) है।
- चार्ल्स द्वितीय को कैथरीन दे ब्रागान्ज़ा से विवाह करने पर मुम्बई शहर दहेज में मिला।
- बर्लिन की दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को विभाजित करके रखा।
- रुहोल्ला खोमैनी ईरान का अयतोल्ला अल-उज़्मा था।
- भारत के विभाजन के दौरान हुई हिंसा में करीब 5 लाख लोग मारे गए, और करीब 1.45 करोड़ शरणार्थियों ने अपना घर-बार छोड़कर बहुमत संप्रदाय वाले देश में शरण ली।
- झाँसी की रानी सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता है।
- 26 मार्च 2007 को हिंदी साहित्यकार महादेवी वर्मा की 100वीं जयंती है। उनका जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ था। यह वर्ष उनकी जन्मशती के रूप में भी मनाया जा रहा है।
- चंदबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना होने का सम्मान प्राप्त है।
- जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है।
- प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक ओ. हेनरी या विलियम पोर्टर, तीन वर्ष और तीन महीनों तक जेल में रहे।
- मा परिवार सेना चीन के मुसलमान योद्धा थे जिन्हें अन्ततः समाजवादियों ने हराया।
- आयुर्वेद अथर्ववेद का उपवेद है।
- निरंतर विश्व की पहली ज्ञात हिन्दी ब्लॉगज़ीन है।
- विंग्स आफ फायर: एन आटोबायोग्राफी आफ एपीजे अब्दुल कलाम (1999), मूल रुप मे अंग्रेजी मे प्रकाशित यह किताब, विश्व की 13 भाषाओ मे अनूदित हो चुकी है । जिसमे भारत की प्रमुख भाषाए हिन्दी, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मराठी, मलयालम के साथ-साथ कोरियन, चीनी और ब्रेल लिपी भी शामिल है ।
- सुन्दरमूर्ति वर्ष ८२४ मे स्वर्गलोक को गए, वे आठवी सदी के तमिलनाडु के एक नायनमार सन्त थे।
- पतंजलि ने पाणिनि के अष्टाध्यायी पर अपनी टिप्पणी लिखी जिसे महाभाष्य का नाम दिया (महा + भाष्य - समीक्षा, टिप्पणी, विवेचना, आलोचना)।