हम्पी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
हम्पी मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्पी (पम्पा से निकला हुआ) नाम से जाना जाता है। इस नगर के अब खंडहर ही अवशेष है। इन्हें देखने से प्रतीत होता है कि किसी समय में यहाँ एक समृद्धशाली सभ्यता निवास करती होगी। भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित यह नगर यूनेस्को द्वारा विश्व के विरासत स्थलों की संख्या में शामिल किया गया है। हर साल यहाँ हज़ारों की तादाद में सैलानी और तीर्थ यात्री आते हैं। हंपी का विशाल फैलाव गोल चट्टानों के टीलों में विस्तृत है। घाटियों और टीलों के बीच पाँच सौ से भी अधिक स्मारक चिह्न हैं। इनमें मंदिर, महल, तहख़ाने, जल-खंडहर, पुराने बाज़ार, शाही मंडप, गढ़, चबूतरे, राजकोष.... आदि असंख्य इमारतें हैं। हंपी पर्यटक और तीर्थ यात्री दोनों के लिए स्वर्ग है हंपी का हर मोड़ आश्चर्यजनक है। हर स्मारक जितना प्रकट करता है उससे ज़्यादा गुप्त रखता है। यह कहा जा सकता है कि हंपी एक खुला संग्रहालय है, जहाँ सौ से भी अधिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग जाती है।
[संपादित करें] Pictures
[संपादित करें] External links
- Photographs of Hampi, Lepakshi and other sites
- Archaeos - Vijayanagara Mapping Project
- Map at Wikimapia
- Pictures of Hampi
- Group of Monuments at Hampi - Unesco page
- Karnataka.com - hampi
- Hampi Pictures and Photos
- A Guide to History and Tourism at Hampi
- A traveller's note
- Ruins - slide show
- The Ruins of Hampi
- More photos and Information
- Hampi Pictures and Photos
- Collection of Hampi ruins photos (click on Hampi icon)
- Hampi: Everything you want to know.
- A photo album of Hampi ruins (click on the Hampi icon)
- www.Hampi.in : A website dedicated to info on Hampi.
- Vijayanagara
- Vijayanagara Research Project
- Pictures of Hampi
- Pictures of Hampi