विद्युद्णु
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
विद्युद्णु या इलेक्ट्रॉन ऋणात्मक वैद्युत आवेश युक्त मौलिक उपपरमाणविक कण है। , जो परमाणु मे नाभिक के चारो ओर चक्कर लगाता हैं । इसका द्रव्यमान सबसे छोटे परमाणु से भी हजारगुना कम होता है। परम्परागत रुप से इसके आवेश को ऋणात्मक माना जाता है और इसमा मान -१ परमाणु इकाई निर्धारित किया गया है। नाभिक के साथ मिलकर इलेक्ट्रान परमाणु बनाते हैं, दूसरे नाभिकों से इनकी अंतःक्रिया रासायनिक बंधन का मुख्य कारण है। इस पर 1.6E-19 कूलाम्ब परिमाण का ऋण आवेश होता है। इसका द्रव्यमान 9.11E−31 किग्रा होता है जो प्रोटॉन के द्रव्यमान का लगभग १८३७ वां भाग है। किसी उदासीन परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या और प्रोटानों की संख्या समान होती है।