कुमारी शैलजा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
शैलजा कुमारी (जन्म 24 सितंबर, 1962) भारत के चौदहवीं लोकसभा की सदस्या हैं एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध हैं। संप्रग सरकार के केन्द्रीय मंत्रीमंडल में वे आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
[संपादित करें] शिक्षा
वे प्रमुख दलित नेता श्री चौधरी दलबीर सिंह की सुपुत्री हैं उनकी मुख्य शिक्षा-दीक्षा नयी दिल्ली के जीसस ऐंड मेरी स्कूल में हुई। ततपश्चात उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एम फिल की उपाधि प्राप्त की।
[संपादित करें] राजनैतिक जीवन
उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बनने से की। वे दसवीं लोकसभा के चुनाव में हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनी गयीं। नरसिंह राव की सरकार में वे शिक्षा एवं संस्कृति मामलों की राज्यमंत्री बनीं। 1996 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के काफी खराब प्रदर्शन के बावजूद कुमारी शैलजा फिर से चुनी गयी।
2004 के आमचुनावों में उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया एवं अब केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं।