Web Analytics

We provide Linux to the World

ON AMAZON:



https://www.amazon.com/Voice-Desert-Valerio-Stefano-ebook/dp/B0CJLZ2QY5/



https://www.amazon.it/dp/B0CT9YL557

We support WINRAR [What is this] - [Download .exe file(s) for Windows]

CLASSICISTRANIERI HOME PAGE - YOUTUBE CHANNEL
SITEMAP
Audiobooks by Valerio Di Stefano: Single Download - Complete Download [TAR] [WIM] [ZIP] [RAR] - Alphabetical Download  [TAR] [WIM] [ZIP] [RAR] - Download Instructions

Make a donation: IBAN: IT36M0708677020000000008016 - BIC/SWIFT:  ICRAITRRU60 - VALERIO DI STEFANO or
Privacy Policy Cookie Policy Terms and Conditions
स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास - विकिपीडिया

स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

1. मुल्क आजाद: 14 अगस्त 1947 क ो जैसे ही घड़ी की सुई ने 12 बजे, प्रथम प्रधानमंत्री न ेहरू ने देश के स्वतंत्र होने की घोषणा की.

2. शोक की लहर: 30 जनवरी 1948 को उस वक्त सारे देश में शोक की लहर दौड़ गई, जब नाथूराम गोड्से ने बापू की हत्या कर दी.

3. भारत-पाकिस्तान के बीच प्रथम युद्ध: देश विभाजन के बाद नए पड़ोसी बने पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया. यह लड़ाई 31 दिसम्बर, 1948 को खत्म हुई और इसमें दोनों देशों के लगभग 1500-1500 सैनिकों की मौत हो गई तथा पाकिस्तान ने कश्मीरके एक हिस्से पर कब्जा कर लिया.

4. भारत बना गणतंत्र: संविधान सभा द्वारा 1949 में पारित किए जाने के बाद 26 जनवरी, 1950 को पहली बार देश का संविधान स्वीकार किया गया.

5. जेल की बैरक में आईआईटी की स्थापना: सन् 1950 में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के निकट हुबली जेल के परिव्यक्त बैरक में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के रूप में देश के पहले तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थान की नींव डाली गई.

6. भाषाई आधार पर राज्यों का गठन: अलग तेलुगू राज्य की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 1953 में पहली बार भाषाई आधार पर आंध्रप्रदेश राज्य का गठन किया गया.

7. वाम का उदय: सन् 1954 में शीत युद् के दौर से गुजर रहे विश्व के समक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसे बाद में जवाहरलाल नेहरू ने गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसे बाद में यूगोस्लाविया के मार्शल टीटो, इंडोनेशिया के सुकर्णो और मिस्त्र के कनüल नासिर ने अंगीकार करते हुए गुटनिरपेक्ष आंदोलन को जन्म दिया.

8. भारत-चीन युद्ध: 20 अक्टूबर, 1962 को पड़ोसी चीन ने विEासघात करते हुए अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की सीमा पर धावा बोल दिया.

9. पंडित नेहरू का देहांत: पक्षाघात का शिकार होने के बाद सन् 1964 में पंडित नेहरू का निधन हो गया और प्रधानमंत्री की कुर्सी उनकी पुत्री इंदिरा गांधी की बजाय लाल बहादुर शा7ी को प्राप्त हुई.

12. हरित क्रांति का जन्म: सन् 1967 से लेकर 1978 तक चली हरित क्रांति ने भारत को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया.

13. आईटी क्रांति: 1968 में टाटा कंसलटेंसी सçर्वसेज की स्थापना से भारत नए मुकाम पर पहुंचा दिया.

14. बैंकों का राष्ट्रीयकरण और प्रिवीपर्स का उन्नमूलन: 19 जुलाई, 1969 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर यिा. साथ ही, उन्होंने करीब 400 रजवाड़ों को आजादी के समय से ही मिल रहे खैरात (प्रिवी पर्स) को बंद कर दिया.

15. भारत-पाक के मध्य तीसरा युद्ध: सन् 1971 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ गए. परिणामस्वरूप एक नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ. समझौते के तहत दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई.

16. चिपको आंदोलन का जन्म: सन् 1973 में उत्तराखंड के कुछ गांव वालों ने जंगलों को काटने से बचाने के लिए एक अनोखे आंदोलन की शुरुआत की, जिसमें वे पेड़ से चिपक जाते थे.

17. पहला परमाणु परीक्षण: 18 मई, 1974 को राजस्थान के पोखरण में भारत ने पहली बार सफल परमाणु परीक्षा किया. इस मिशन का नाम बुद्धा स्माइल्स रखा गया.

18. शोले की रिकार्ड तोड़ सफलता: 1975 में रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म शोले ने बालीवुड नया कीर्तिमान रचा और उस वक्त तक की यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की गई.

19. इंदिरा बनीं पीएम: 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में लाल बहादुर शा7ी की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी पीएम बनीं.

20. आपातकाल की घोषणा: जून 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की.

21. टीकाकरण अभियान की शुरुआत: 1978 में सभी शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को डिप्थीरिया, पोलियो, टिटनेस और कुकुरखांसी से बचाने के लिए टीकाकरण का सघन अभियान छेड़ा गया.

22. मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार: अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा कलकत्ता की मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीबों की सेवा में गुजार देने वाली मदर टेरेसा को सन् 1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.

23. एशियाई खेलों का सफल आयोजन: सन् 1982 में भारत में दूसरी बार एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया गया, जो कि पिछली बार की अपेक्षा कहीं बड़े पैमाने पर रहा और साथ ही इसी वर्ष रंगीन टीवी भी भारत आया.

24. भारत बना विश्व चैंपियन: 1983 में खेलों की दुनिया में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर क्रिकेट विश्व कप अपने नाम कर लिया.

25. ऑपरेशन ब्लूस्टार: जून 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में युसे खालिस्तानी आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के लिए सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया.

26. अंतरिक्ष में भारतीय का कदम: अप्रैल 1984 में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और सफलता हासिल की, जब पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, जो भारतीय वायुसेना के एक पायलट थे, अंतरिक्ष पहुंचे.

27. इंदिरा गांधी की हत्या: 31 अक्टूबर, 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सिख अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या को ऑपरेशन ब्लू स्टार के प्रतिकार के रूप में देखा गया.

29. एवरेस्ट फतह: 23 मई 1984 को पच्छेंद्रीपाल विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट वाली भारत की पहली और विश्व की पांचवीं महिला बनीं.

28. भोपाल गैस त्रासदी: 3 दिसम्बर, 1984 को विश्व का सर्वाधिक भीषणतम् औद्योगिक हादसा सामने आया, जब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन काबाüइड कारखाने में गैस का रिसाब होने से करीब 3000 लोग मौत के मुंह में समा गए.

30. सड़क पर उतरी मारुति: 1984 में 800 सीसी की मारुति कार लांच हुई, जिसने देश में क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया.

31. शाह बानो मामला: इस विवादास्पद मामले में उच्चतम न्यायालय ने मुस्लिम बोर्ड के निर्णय को पलटते हुए शाह बानो को गुजारा भत्ता देने को कहा लेकिन कट्टरपंथी मुस्लिम कार्यकर्ताओं के दबाव के आगे गांधी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रभावहीन बनाया.

32. कनिष्क बमकांड: 23 जून, 1985 को बब्बर खालसा के आतंकवादियों ने टोरंटो आ रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ा दिया, जिसमें सभी 329 यात्री मारे गए.

33. असम समझौता: 1985 में राजीव गांधी सरकार और असम के चरमपंथी गुटों में ऐतिहासिक समझौते से यह आस बंधी थी कि इस राज्य में शांति हो जाएगी, लेकिन ऐसा पूरी तरह संभव नहीं हो सका.

34. भारत- श्रीलंका समझौता: भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जेआर ने 1987 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह करार एक भूल साबित हुई और इसके चलते श्रीलंका में हिंसक आंदोलन जोर पकड़ने लगा.

35. मताधिकार की उम्र सीमा घटी: 1988 में राजीव गांधी सरकार ने मतदान के लिए न्यूनतम उम्र सीमा घटाकर 18 वर्ष कर दी.

36. पृथ्वी का सफल परीक्षण: भारत ने पूर्णतया स्वदेशी तकनीक पर आधारित ब्लैस्टिक का 1988 में सफल परीक्षण किया.

37. आरक्षण का पेंच: अगस्त 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू कर दिया.

38. राजीव गांधी की हत्या: 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेराम्बदुर में लिट्टे की आत्मघाती हमलावर धनु ने राजीव गांधी की हत्या कर दी.

39. आर्थिक सुधार: 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू किया.

40. सत्यजीत राय को ऑस्कर अवार्ड: विश्व सिनेमा को यादगार फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक सत्यजीत राय को 1992 में ऑस्कर का लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया.

41. प्रतिभूति घोटाला: शेयर बाजारों में नियोजित तरीके से तेजी लाकर शेयरधारकों के करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा करने का खेल पहली बार जगजाहिर हुआ. इस पूरे प्रकरण में हर्षद मेहता नामक शख्स की सबसे बड़ी भूमिका थी.

42. बाबरी विध्वंस: 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादास्पद बाबरी ढांचे को कट्टरपंथी हिंदुओं की भीड़ ने ढहा दिया. जिसकी प्रतिक्रिया में देश सांप्रदायिक दंगों की आग धधकने लगा था.

43. मुंबई बमकांड: बाबरी मçस्जद ढहाए जाने की घटना के बाद मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए, जिसमें करीब 250 लोगों की मौत हो गई.

44. सुçष्मता को विश्व सुंदरी का ताज: सुçष्मता सेन विश्व सुंदरी का ताज पहनने वाली भारत की पहली महिला बनीं.

45. सेलफोन की शुरूआत: 1995 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु और केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम ने सेलफोन पर पहली बार बात करते हुए देश में मोबाइल सेवा की शुरूआत की.

46. इंटरनेट युग का आरंभ: 1995 में विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) ने देश के छह शहरों में इंटरनेट सेवा की शुरुआत की.

47. पोखरण-2: भारतीय वैज्ञानिकों ने मई, 1998 में पोखरण में पांच परमाणु परीक्षण किए. पाकिस्तान ने भी जवाब में छह परमाणु परीक्षण कर डाले.

48. अमत्र्य सेन को नोबेल पुरस्कार: 1998 में अमत्र्य सेन को अर्थशा7 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.

49. भारत-पाक बस सेवा: 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच बस सेवा की शुरुआत की.

50. कारगिल की लड़ाई: जुलाई, 1999 में भीरतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की जानकारी मिली. जिसके बाद भारतीय सेना ने घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. बाद में यह कार्रवाई भारत-पाक के बीच युद्ध के रूप में तब्दील हो गया.

51. मैच फिçक्संग: अप्रैल, 2000 में क्रिकेट में मैच फिçक्संग उजागर होने से हम लोगों को जोर का झटका लगा. दिल्ली पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका के क्रोनिये के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया.

52. संसद पर हमला: दिसंबर, 2001 में आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया, लेकिन देश के जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान की आहुति देते उनके नापाक मंसूबों को विफल कर दिया.

53. तहलका कांड: तहलका डॉटकॉम ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए रक्षा सौदों के लिए सांसदों और सैन्य अधिकारियों को घूस लेते हुए बेनकाब किया.

54. गोधरा जनसंहार: गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को हिंदू तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रेन की बोगी को कुछ असामाजिक तत्वों ने जला डाला अगले ही दिन पूरे राज्य में दंगे भड़क उठे.

55. कल्पना चावला का दुखद अंत: अंतरिक्ष पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला का पहला अंतरिक्ष सफर ही उनका आखिरी सफर साबित हुआ. 2003 में धरती पर वापिस लौटते वक्त कोलंबिया शटल यान दुघüटनाग्रस्त हो गया और कल्पना सहित इसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्री मारे गए.

56. सहवाग बनें `मुल्तान का सुल्तान´: 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में सहवाग ने शानदार तिहड़ा शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने.

57. भारत-अमेरिका एटमी करार: 2005 में भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और बुश ने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए.

58. सूचना का अधिकार: 2005 के सूचना के अधिकार कानून ने सरकारी बाबुओं को जवाबदेह बनाया.

59. टाटा ने कोरस को खरीदा: 2007 में किसी भारतीय कंपनी द्वारा अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण के रूप में टाटा स्टील ने एंग्लो-डच कंपनी कोरस तो खरीद लिया.

60. पहली महिला राष्ट्रपति: महाराष्ट्र की पहली महिला राज्यपाल बनने वाली प्रतिभा पाटील ने 25 जुलाई 2007 को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की.

Static Wikipedia 2008 (March - no images)

aa - ab - als - am - an - ang - ar - arc - as - bar - bat_smg - bi - bug - bxr - cho - co - cr - csb - cv - cy - eo - es - et - eu - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - frp - fur - fy - ga - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - jbo - jv - ka - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - ms - mt - mus - my - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nn - -

Static Wikipedia 2007 (no images)

aa - ab - af - ak - als - am - an - ang - ar - arc - as - ast - av - ay - az - ba - bar - bat_smg - bcl - be - be_x_old - bg - bh - bi - bm - bn - bo - bpy - br - bs - bug - bxr - ca - cbk_zam - cdo - ce - ceb - ch - cho - chr - chy - co - cr - crh - cs - csb - cu - cv - cy - da - de - diq - dsb - dv - dz - ee - el - eml - en - eo - es - et - eu - ext - fa - ff - fi - fiu_vro - fj - fo - fr - frp - fur - fy - ga - gan - gd - gl - glk - gn - got - gu - gv - ha - hak - haw - he - hi - hif - ho - hr - hsb - ht - hu - hy - hz - ia - id - ie - ig - ii - ik - ilo - io - is - it - iu - ja - jbo - jv - ka - kaa - kab - kg - ki - kj - kk - kl - km - kn - ko - kr - ks - ksh - ku - kv - kw - ky - la - lad - lb - lbe - lg - li - lij - lmo - ln - lo - lt - lv - map_bms - mdf - mg - mh - mi - mk - ml - mn - mo - mr - mt - mus - my - myv - mzn - na - nah - nap - nds - nds_nl - ne - new - ng - nl - nn - no - nov - nrm - nv - ny - oc - om - or - os - pa - pag - pam - pap - pdc - pi - pih - pl - pms - ps - pt - qu - quality - rm - rmy - rn - ro - roa_rup - roa_tara - ru - rw - sa - sah - sc - scn - sco - sd - se - sg - sh - si - simple - sk - sl - sm - sn - so - sr - srn - ss - st - stq - su - sv - sw - szl - ta - te - tet - tg - th - ti - tk - tl - tlh - tn - to - tpi - tr - ts - tt - tum - tw - ty - udm - ug - uk - ur - uz - ve - vec - vi - vls - vo - wa - war - wo - wuu - xal - xh - yi - yo - za - zea - zh - zh_classical - zh_min_nan - zh_yue - zu -
https://www.classicistranieri.it - https://www.ebooksgratis.com - https://www.gutenbergaustralia.com - https://www.englishwikipedia.com - https://www.wikipediazim.com - https://www.wikisourcezim.com - https://www.projectgutenberg.net - https://www.projectgutenberg.es - https://www.radioascolto.com - https://www.debitoformativo.it - https://www.wikipediaforschools.org - https://www.projectgutenbergzim.com