समस्तीपुर
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
समस्तीपुर | |
स्थान | 25.90° N 86.08° E |
क्षेत्रफल | २९०४ sq. kms वर्ग की.मी |
समय मण्डल | IST (UTC+5:30) |
जनसंख्या (२००१) - घनत्व |
२,७१६,९२९ - ९३६/वर्ग.कि.मी. |
संकेतक - डाक - दूरभाष - वाहन |
- ८४८१०१ - +९१(०)०६२७४ - BH-xx |
समस्तीपुर भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त मे स्थित एक शहर एवं जिला है ।
अनुक्रम |
[संपादित करें] भूगोल
समस्तीपुर २५.९० अक्षांश एवं ८६.०८ देशांतर पर अवस्थित है | नगर के मध्य से गंडक नदी उत्तर मे बगमती नदी एवं दक्षिणी तट पर गंगा बहती है | समस्तीपुर के उत्तर मे दरभंगा , पश्चिम मे मुजफ्फरपुर एवं वैशाली, तथा पूरब दिशा की ओर बेगूसराय एवं खगड़िया जिले है ।
[संपादित करें] जनसंख्या
२००१ की जनगणना के अनुसार इस जिले की जनसंख्या:[१]
- शहरी क्षेत्र:-१,३४,८७७
- देहाती क्षेत्र:-२५,८२,०५२
- कुल:-२७,१६,९२९
[संपादित करें] तहसील
इस जिले को ४ तहसीलो मे बाटा गया है ।
- दलसिंह सराय
- पटोरी
- रोसड़ा
- समस्तीपुर सदर
[संपादित करें] कृषि
खेती यहाँ जीवनयापन का मुख्य आधार है, जिले की लगभग ८३% आबादी जीवनयापन के लिये खेती पर निर्भर है । नदियों से घिरे होने के कारण यहाँ की मिट्टी काफ़ी उपजाऊ है । तम्बाकू, मक्का, चावल ओर गेहूँ यहाँ की प्रमुख फसलें हैं ।
[संपादित करें] शिक्षा
जिले मे एक विख्यात कृषि विश्वविद्यालय, रजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय [२] पूसा नामक स्थान पर है, इसके आलावा कोई अन्य उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा संस्थान यहाँ नहीं है । प्राथमिक शिक्षा की स्थिति संतोषजनक है । २००१ की जनगणना के अनुसार जिले मे साक्षरता दर [३] ४५.६७% (पुरुष: ५७.८३, स्त्री: ३२.६९) है ।
[संपादित करें] संदर्भ
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
बिहार के जिले |
---|
अररिया जिला | गया जिला | मुंगेर जिला | शेखपुरा जिला | औरंगाबाद जिला | गोपालगंज जिला | मुजफ्फरपुर जिला | शिवहर जिला | बाँका जिला | जमुई जिला | नालंदा जिला | सीतामढी जिला | बेगूसराय जिला | जहानाबाद जिला | नवादा जिला | सीवान जिला | भभुआ जिला | कटिहार जिला | पटना जिला | सुपौल जिला | भागलपुर जिला | खगड़िया जिला | पूर्णिया जिला | वैशाली जिला | भोजपुर जिला | किशनगंज जिला | सासाराम जिला | चंपारण | बक्सर जिला | लखीसराय जिला | सहरसा जिला | अरवल जिला | दरभंगा जिला | मधेपुरा जिला | समस्तीपुर जिला | पूर्वी चंपारण जिला | मधुबनी जिला | छपरा जिला | |