पारिभाषिक शब्दावली
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ज्ञान की किसी विशेष विधा (कार्य क्षेत्र) में प्रयोग किये जाने वाले शब्दों की उनकी परिभाषा सहित सूची पारिभाषिक शब्दावली (glossary) या पारिभाशिक शब्दकोश कहलाती है। उदाहरण के लिये गणित के अध्ययन में आने वाले शब्दों एवं उनकी परिभाषा को गणित की पारिभाषिक शब्दावली कहते हैं।
द्विभाषिक शब्दावली में एक भाषा के शब्दों का दूसरी भाषा में समानार्थक शब्द दिया जाता है व उस शब्द की परिभाषा भी की जाती है।
अर्थ की दृष्टि से किसी भाषा की शब्दावली दो प्रकार की होती है- सामान्य शब्दावली और पारिभाषिक शब्दावली। ऐसे शब्द जो किसी विशेष ज्ञान के क्षेत्र में एक निश्चित अर्थ में प्रयुक्त होते हैं, वह पारिभाषिक शब्द होते हैं और जो शब्द एक निश्चित अर्थ में प्रयुक्त नहीं होते वह सामान्य शब्द होते हैं।
प्रसिद्ध विद्वान आचार्य रघुवीर बड़े ही सरल शब्दों में पारिभाषिक और साधारण शब्दों का अन्तर स्पष्ट करते हुए कहते हैं-
""पारिभाषिक शब्द का अर्थ है जिसकी सीमाएं बांध दी गई हों। .... और जिनकी सीमा नहीं बांधी जाती, वे साधारण शब्द होते हैं।
पारिभाषिक शब्दों को स्पष्ट करने के लिए अनेक विद्वानों ने अनेक प्रकार से परिभाषाएं निश्चित करने का प्रयत्न किया है। डॉ. रघुवीर सिंह के अनुसार -
""पारिभाषिक शब्द वह होता है जिसका प्रयाग किसी विशेष अर्थ में संकेत रुप से होता है।
डॉ. भोलानाथ तिवारी "अनुवाद' के सम्पादकीय में इसे और स्पष्ट करते हुए कहते हैं-
""पारिभाषिक शब्द ऐसे शब्दों को कहते हैं जो सामान्य व्यवहार की भाषा के शब्द न होकर भौतिकी, रसायन, प्राणिविज्ञान, दर्शन, गणित, इंजीनियरी, विधि, वाणिज्य, अर्थशास्र, मनोविज्ञान, भूगोल आदि ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट शब्द होते हैं और जिनकी अर्थ सीमा सुनिश्चित और परिभाषित होती है। क्षेत्र विशेष में इन शब्दों का विशिष्ट अर्थ होता है।
चैम्बर्स टैक्नीकल डिक्शनरी की भूमिक में एक स्थान पर स्पष्ट लिखा है-
""....पारिभाषिक शब्द वास्तव में विशेषताओं और तकनीज्ञों द्वारा अपने विचारों को ठीक-ठाक लिखने के लिए गृहीत, अनूदित या आविष्कृत प्रतीक हैं।
[संपादित करें] वाह्य सूत्र
- हिन्दी की वैज्ञानिक, तकनीकी तथा अन्य शब्दावलियाँ
- विशिष्ट शब्दावली - बैंकिंग, प्रशासन आदि विविध कार्य-क्षेत्रों में प्रयोग में आने वाले विशिष्ट शब्दों के लिये हिन्दी शब्द
- वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार
- प्रयोजनमूलक हिन्दी
- संस्कृत - विज्ञान और कंप्यूटर की समर्थ भाषा
- वैज्ञानिक तथा अभियंता हेतु अनुप्रयुक्त संस्कृत
- वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी गूगल समूह
- The Glossarist - Large list of glossaries
- The TAO of Topic Maps
- GlossaryDirect - searchable directory format
- Glossarytool - tool for glossary generation
लेख