नूरजहाँ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
मलिका-ए-तरन्नुम नूरज़हाँ लताजी के आने के पहले सबसे बड़ी गायिका थीं और लताजी को भी अपने शुरुवाती दिनों में उन्हीं के तरीके का सहारा लेना पड़ा था| इतनी प्रसिद्ध रीं नूरजहाँ।
अनुक्रम |
[संपादित करें] फ़िल्मी कैरियर
नूरज़हां ने अपना फिल्मी कैरियर पंजाबी फिल्मों से शुरू किया था| गुले बकावली उनकी पहली पंजाबी फिल्म थी, हीरोइन की भमिका में नहीं बल्कि बेबी नूरज़हां के रूप में|
[संपादित करें] प्रमुख फिल्में
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1953 | दो बीघा ज़मीन | ||
1946 | अनमोल घड़ी |
[संपादित करें] प्रवेश
फिल्म गुले बकावली में नूरज़हां को रोल कैसे मिला ये भी एक रोचक किस्सा है| केवल 19 साल की थीं वे उस समय| बचपन से उनका कंठस्वर अत्यंत मधुर था| नूरज़हां के माता-पिता को उनके शुभचिंतक यही राय देते थे कि लड़की को फिल्मों में प्रवेश दिला दो, बहुत नाम पैदा करेगी| नूरज़हां की रुचि भी फिल्मों में काम करने की थी अतः वे रोज लाहौर के पांचोली स्टुडिओ के फाटक के पास जाकर खड़ी हो जाया करती थीं और स्टुडिओ के मालिक दिलसुख एम. पांचोली की गाड़ी के फाटक के पास आते ही गाना गाना शुरू कर देती थीं| कुछ ही दिनों में नूरज़हां की मधुर आवाज ने पांचोली साहब का ध्यान आकृष्ट कर लिया और उन्हें अपनी फिल्म गुले बकावली में भूमिका दे दी| इस पंजाबी फिल्म के संगीतकार थे गुलाम हैदर साहब जिन्होंने नूरज़हां को गाने की तकनीक सिखलाई|
नूरज़हां की पहली हिंदी फिल्म 1942 में बनी खानदान थी जिसमें प्राण ने नायक की भूमिका निभाई थी|
देश के विभाजन होने पर नूरज़हां पाकिस्तान चली गईं जहाँ कि उनकी आवाज वर्षों तक गूंजती रही और उन्हें मलिका-ए-तरन्नुम का खिताब मिला|
[संपादित करें] यह भी देखिये
[संपादित करें] स्रोत
भारतीय पार्श्वगायक | |
---|---|
लता मंगेशकर |महेन्द्र कपूर | मुकेश | मोहम्मद रफी | आशा भोंसले | किशोर कुमार | तलत अज़ीज | मन्ना डे | हेमंत कुमार | कविता कृष्णमूर्ति | कुमार शानू | उदित नारायण | सोनू निगम| साधना सरगम | अनुराधा पौडवाल | शमसाद बेगम | अलका याज्ञनिक | हेमलता | श्रेया घोशाल | सुनिधि चौहान |
ये जीवनचरित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक स्टब है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।