धातुकर्म
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
धातुकर्म पदार्थ विज्ञान और पदार्थ अभियांत्रिकी का एक क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत धातुओं, उनसे बनी मिश्रधातुओं और अंतर्धात्विक यौगिकों के भौतिक और रासायनिक गुणों का अध्ययन किया जाता है।
[संपादित करें] इतिहास
मनुष्य द्वारा प्राचीनतम ज्ञात धातु सोना है। तांबे की खोज के बाद सभ्यता में व्यापक परिवर्तन हुआ, ताम्र युग की सभ्यतायें अपने पहले की पाषाणकालीन सभ्यताओं से काफी उन्नत थीं। वृहद रुप से प्रयुक्त होने वाली पहली धातु तांबा थी, तत्पश्चात कांसे और लोहे की खोज हुई।
[संपादित करें] निष्कर्षण धातुकर्म
निष्कर्षण धातुकर्म धातुओं के परिशोधन से संबन्धित है। धातुओं को अयस्कों से परिशोधित किया जाता है। अयस्क सामान्यतः आक्साइड या सल्फाइड के रुप में पाये जाते हैं। अयस्कों को रासायनिक या वैद्युत विधि से अपचयित किया जाता है।