चित्रा मुद्गल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
चित्र:Chitramudgal.png चित्रा मुद्गल |
|
जन्म: | १० दिसंबर, १९४४ चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
---|---|
कार्यक्षेत्र: | समाज सेविका, लेखक |
राष्ट्रीयता: | भारतीय |
भाषा: | हिन्दी |
काल: | आधुनिक काल |
विधा: | गद्य |
विषय: | कहानी, उपन्यास, लघुकथा |
साहित्यिक आन्दोलन: |
यथार्थवाद |
10 दिसंबर 1944 को जनमी चित्रा मुद्गल की प्रारंभिक शिक्षा पैतृक ग्राम निहाली खेड़ा (जिला उन्नाव, उ.प्र.) से लगे ग्राम भरतीपुर के कन्या पाठशाला में। हायर सेकेंडरी पूना बोर्ड से की और शेष पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय से। बहुत बाद में स्नातकोत्तर पढ़ाई पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय मुंबई से की। चित्रकला में गहरी अभिरुचि रखने वाली चित्रा ने जे.जे.स्कूल ऑफ आर्टस से फाइन आर्टस का अध्ययन भी किया है। सोमैया कॉलेज में पढ़ाई के दौरान श्रमिक नेता दत्ता सामंत के संपर्क में आकर श्रमिक आंदोलन से जुड़ीं। उन्हीं दिनों घरों में झाडू-पोंछा कर, उत्पीड़न और बदहाली में जीवन-यापन करने वाली बाइयों के उत्थान और बुनियादी अधिकारों की बहाली के लिए संघर्षरत संस्था 'जागरण' की बीस वर्ष की वय में सचिव बनीं।
प्रकाशित कृतियाँ- अब तक नौ कहानी संकलन, तीन उपन्यास, एक लेख-संकलन, एक उपन्यास, एक लेख-संकलन, एक बाल उपन्यास, चार बालकथा-संग्रह, छह संपादित पुस्तकें। गुजराती में दो अनूदित पुस्तकें प्रकाशित। अंग्रेज़ी में 'हाइना ऐंड अदर शार्ट स्टोरीज' बहुप्रशंसित। दिल्ली दूरदर्शन के लिए फ़िल्म 'वारिस' का निर्माण।
पुरस्कार-सम्मान- बहुचर्चित उपन्यास 'एक ज़मीन अपनी' के लिए सहकारी विकास संगठन मुंबई द्वारा फणीश्वरनाथ 'रेणु' सम्मान से सम्मानित। हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा १९९६ के साहित्यकार सम्मान से सम्मानित और २००० में अपने उपन्यास आवां के लिए यू.के. कथा सम्मान से सम्मानित।
यू के कथा सम्मान प्राप्त साहित्यकार तथा साहित्य | |
---|---|
साहित्यकार | गीतांजलिश्री • धीरेन्द्र अस्थाना • अखिलेश • देवेन्द्र • मनोज रूपड़ा • चित्रा मुद्गल • संजीव • ज्ञान चतुर्वेदी • एस आर हरनोट • विभूति नारायण राय • प्रमोद कुमार तिवारी • असगर वजाहत • महुआ माझी • नासिरा शर्मा |
कृतियाँ | अनुगूँज • उस रात की गंध • शापग्रस्त • शहर कोतवाल की कविता • दफ़न और अन्य कहानियाँ • आवां • जंगल जहाँ शुरू होता है • बारामासी • दारोश तथा अन्य कहानियाँ • तबादला • डर हमारी जेबों में • कैसी आगी लगाई • मैं बोरिशाइल्ला • कुइयाँजान |