चावल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
चावल एक अनाज का नाम है। चावल सम्पूर्ण पूर्वी जगत में प्रमुख रूप से खाए जाने वाला अनाज है। भारत में चावल से काफी सारी पकवानें बनती हैं और चावल का चलन दक्षिण भारत में उत्तर भारत से कहीं ज़्यादा है।
इसे संस्कृत में तण्डुल कहा जाता है। इसे कभी कभार षड्रस भी कहा जाता है, क्योंकि में स्वाद के छहों प्रमुख रस मौजूद हैं। कई प्रांतों में पके हुए चावल को भात कहा जाता है, किन्तु अधिकतर हिन्दी भाषी भात शब्द का प्रयोग कम ही करते हैं।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।