कौरव
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
कौरव महाभारत के विशिष्ट पात्र हैं। कौरवों की संख्या 100 थी तथा वे सभी सहोदर थे।
[संपादित करें] कौरवों के माता पिता
कौरवों के माता पिता का नाम गान्धारी तथा धृतराष्ट्र था।
[संपादित करें] कौरवों का जन्म
कुन्ती के पुत्र युधिष्ठिर के जन्म होने पर धृतराष्ट्र की पत्नी गान्धारी के हृदय में भी पुत्रवती होने की लालसा जागी। गान्धारी ने वेद व्यास जी से पुत्रवती होने का वरदान प्राप्त कर लिया। गर्भ धारण के पश्चात् दो वर्ष व्यतीत हो जाने पर भी जब पुत्र का जन्म नही हुआ तो क्षोभवश गान्धारी ने अपने पेट में मुक्का मार कर अपना गर्भ गिरा दिया। योगबल से वेद व्यास को इस घटना को तत्काल जान लिया। वे गान्धारी के पास आकर बोले, "गान्धारी तूने बहुत गलत किया। मेरा दिया हुआ वर कभी मिथ्या नहीं जाता। अब तुम शीघ्र सौ कुण्ड तैयार कर के उनमें घृत भरवा दो।" गान्धारी ने उनकी आज्ञानुसार सौ कुण्ड बनवा दिये। वेदव्यास ने गान्धारी के गर्भ से निकले मांसपिण्ड पर अभिमन्त्रित जल छिड़का जिसे उस पिण्ड के अँगूठे के पोरुये के बराबर सौ टुकड़े हो गये। वेदव्यास ने उन टुकड़ों को गान्धारी के बनवाये सौ कुण्डों में रखवा दिया और उन कुण्डों को दो वर्ष पश्चात् खोलने का आदेश दे अपने आश्रम चले गये। दो वर्ष बाद सबसे पहले कुण्ड से दुर्योधन की उत्पत्ति हुई। दुर्योधन के जन्म के दिन ही कुन्ती का पुत्र भीम का भी जन्म हुआ। दुर्योधन जन्म लेते ही गधे की तरह रेंकने लगा। ज्योतिषियों से इसका लक्षण पूछे जाने पर उन लोगों ने धृतराष्ट्र को बताया, "राजन्! आपका यह पुत्र कुल का नाश करने वाला होगा। इसे त्याग देना ही उचित है। किन्तु पुत्रमोह के कारण धृतराष्ट्र उसका त्याग नहीं कर सके। फिर उन कुण्डों से धृतराष्ट्र के शेष 99 पुत्र एवं दुश्शला नामक एक कन्या का जन्म हुआ। गान्धारी गर्भ के समय धृतराष्ट्र की सेवा में असमर्थ हो गयी थी अतएव उनकी सेवा के लिये एक दासी रखी गई। धृतराष्ट्र के सहवास से उस दासी का भी युयुत्स नामक एक पुत्र हुआ। युवा होने पर सभी राजकुमारों का विवाह यथायोग्य कन्याओं से कर दिया गया। दुश्शला का विवाह जयद्रथ के साथ हुआ।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
|
|
---|---|
कुरु वंश के लोग | शांतनु · गंगा · भीष्म · सत्यवती · चित्रांगद · विचित्रवीर्य · अंबिका · अंबालिका · विदुर · धृतराष्ट्र · गांधारी · शकुनि · सुभद्रा · पांडु · कुंती · माद्री · युधिष्ठिर · भीम · अर्जुन · नकुल · सहदेव · दुर्योधन · दु:शासन · युयुत्सु · दुशाला · द्रौपदी · हिडिंबी · घटोत्कच · अहिलावती · उत्तरा · उलुपि · चित्रांगद |
अन्य पात्र | कर्ण · द्रोण · अंबा · व्यास · अभिमन्यु · कृष्ण · स्त्याकी · धृष्टद्युम्न · संजय · इरावन · बर्बरिका · वुभ्रुवाहन · परीक्षित · विराट · कीचक · कृपा · अश्वत्थामा · एकलव्य · कृतवर्मा · जरासंध · मायासुर · दुर्वासा · जन्मेजय · जयद्रथ · बलराम · द्रुपद · हिडिंबा · शल्य · अधिरथ · शिखंडी |
अन्य | पांडव · कौरव · हस्तिनापुर · इंद्रप्रस्थ · राजवंश · कुरुक्षेत्र युद्ध · भगवद गीता |