केथेड्रल डि सेगोविआ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
केथेड्रल डि सेगोविआ स्पेन के सेगोविआ नगर के मध्य प्लाज़ा मेयर के पास स्थित एक प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। नगर की सबसे ऊँची चोटी, समुद्रतल से १००६ मीटर की ऊँचाई[१] पर स्थित स्थापत्य का यह शिल्प अत्यंत प्रभावशाली दिखाई देता है। यही कारण है कि इसको स्पेन के गिरजाघरों की रानी ('La dama de las catedrales españolas') कहा जाता है।[२]
यह गिरजाघर १५२० में सांप्रदायिक युद्ध के अग्निकांड में नष्ट हो गया था। तत्कालीन शासक कार्लोस पंचम ने इसके पुनर्निमाण के आदेश दिए। उत्तर गॉथिक शैली में निर्मित यह गिरजाघर पहले रोमन शैली में बनाया गया था। वर्जिन मेरी को समर्पित इस गिरजाघर का निर्माण १५२५ से १५२७ के मध्य आर्किटेक्ट ट्रांसमेरन मेसन और जुवान गिल डि हॉनटेनॉन ने प्रारंभ किया पर हॉनटेनॉन की मृत्यु के बाद उसके पुत्र रॉड्रिओ गिल डि हॉनटेनॉन ने इस पर अपना काम जारी रखा। अंततः यह १७६८ में बनकर तैयार हुआ।[३]
[संपादित करें] चित्र दीर्घा
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ सेगोविआ केथेड्रल (अंग्रेज़ी) (एचटीएम)। रूट ऑफ़ सिटीज़। अभिगमन तिथि: 16 अप्रैल, 2008।
- ↑ सेगोविआ - अलेक्ज़र , अक्वाडक्ट, कथीड्रल एंड ग्रेट फ़ूड (अंग्रेज़ी) (एचटीएमएल)। मैडअबाउटमैडरिड.कॉम। अभिगमन तिथि: 16 अप्रैल, 2008।
- ↑ सेगोविआ केथेड्रल, सेगोविआ (अंग्रेज़ी) (एचटीएम)। सेकरेडडेस्टिनेशंस.कॉम। अभिगमन तिथि: 16 अप्रैल, 2008।